लाला हरदयाल

भारत के महान क्रांतिकारी और

वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी

उनकी प्रेरणा स्रोत कहानी

हर भारतीय ने पहचानी।।


14 अक्टूबर 1884 को दिल्ली में

जन्मे थे लाला हरदयाल

माता उनकी भोली रानी और

पिता का नाम गौरी दयाल।।


भारतीयों के मन में आपने

देश के प्रति प्रेम जगाया

अमेरिका में की गदर पार्टी की स्थापना

सोये प्रवासियों को जगाया।।


यंग मैन एसोसिएशन इंडिया की

स्थापना की आपने

उच्च कोटि की रचनाएँ लिखकर

साहित्य को समृद्ध किया आपने।।


जीवन भर देश की स्वतंत्रता के 

लिए कार्य किया आपने

विदेशी प्रवासियों के हृदय में

देशप्रेम जगाया आपने।।


रचनाकार

मृदुला वर्मा,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय अमरौधा प्रथम,

विकास खण्ड-अमरौधा,

जनपद-कानपुर देहात।

Comments

Total Pageviews