होली का त्योहार

होली आई होली आई।

खुशियों की सौगात है लाई


हरे, गुलाबी, पीले, नीले।

होली के रंग रंगीले।


आओ आओ हम सब मिलकर जुलकर

होली का त्योहरा मना लें।


आपस का सब द्वेष मिटाकर

दुश्मन को भी गले  लगा लें।


होली आई होली आई.......

आओ हम सब होली के रंग में रंग जाएँ

ऊँच-नीच का भेद मिटाकर मस्ती की टोली बन जाए।


कोई ना भेद हो जाति- धर्म का

गुजिया और भांग खाकर, 

नफरत की हर राह मिटाएं।


होली आई होली आई

खुशियों की सौगात है लाई.......


रचनाकार

मृदुला वर्मा,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय अमरौधा प्रथम,

विकास खण्ड-अमरौधा,

जनपद-कानपुर देहात।


Comments

Post a Comment

Total Pageviews