भारत माता के अभिमान

युगों- युगों तक याद रहेगा 

अमर सपूतों का बलिदान

 राजगुरु, सुखदेव, भगत सिंह

 भारत माता के अभिमान|

सर्वस्व समर्पित कर दिया

 अलख जगाई महान, 

क्रांति की ज्वाला को 

दिया नया आयाम|

नि:शब्द हो गए कलम सारे 

कैसे करें बखान 

स्वतंत्रता के यज्ञ में

 शहीदों का योगदान|

आजादी में साँस ले रहा

 राष्ट्र करे नमन

 स्वतंत्रता के रूप में 

मिला उसे वरदान|

श्रद्धा से नतमस्तक होकर

 करें सभी गुणगान 

राजगुरु सुखदेव भगत सिंह

 भारत माता के अभिमान|


रचयिता                 
अर्चना आर्या,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय रामपुर-1,
विकास खण्ड-सदर,
जनपद-मुजफ्फरनगर।

Comments

  1. धन्यवाद मिशन शिक्षण संवाद

    ReplyDelete

Post a Comment

Total Pageviews