महिला सशक्तीकरण विशेषांक 267, रेखा रानी, भदोही

*महिला सशक्तीकरण विशेषांक-267*
*मिशन शिक्षण संवाद परिवार की बहनों की संघर्ष और सफ़लता की कहानी*
(दिनाँक 30 मार्च 2021)
नाम- रेखा रानी
पद- सहायक अध्यापक
विद्यालय-उच्च प्राथमिक विद्यालय ज्ञानपुर देहात, ज्ञानपुर, भदोही
*सफलता एवं संघर्ष की कहानी :-*
👉
वर्तमान नियुक्ति उच्च प्राथमिक विद्यालय ज्ञानपुर देहात जहाँ मै प्रमोशन के बाद सहायक अध्यापक  के पद पर 2008 मे आयी। यहाँ की स्थिति देखकर मन बहुत खिन्न था मगर हौसला बुलन्द था।विद्यालय मे बच्चों से ज्यादा मवेशी एवं जुआ खेलते लोग थे। समझाने पर गाली-गलौज तथा विद्यालय को क्षति पहुंचायी जाती थी। संकोची स्वभाव के कारण सभी की तरह मै भी सब सहती रही । फिर हमने खुद को मजबूत किया और सभी से व्यक्तिगत रुप से मिलना एवं बात करना शुरु किया। जिसका नतीजा आज विद्यालय चारो तरफ से चहारदिवारी से सुरक्षित है। तथा विद्यालय खिलखिलाते बच्चो से भरा है।
यहाँ की दूसरी बड़ी समस्या थी बच्चो का विद्यालय मे ठहराव। जिसके लिए मैने परम्परागत शिक्षण से विरत कुछ नया करने की सोची-
1   मैने रोचकता लाने के लिए बच्चो को योग सिखाना प्रारंभ किया।
2   ड्रम एवं सीटी के माध्यम से पीटी कराना प्रारंभ किया।
3   विभिन्न समूह, गीत, नाटक एवं अन्य गतिविधियाँ कराना सुनिश्चित किया।
मेरे इस कार्य ने ठहराव की समस्या को लगभग समाप्त कर दिया।
मीनामंच सुगमकर्ती के रूप में मैने बच्चियों को स्कूल तक लाने, पढ़ने के प्रति रुचि तथा कुछ करने का जज्बा पैदा किया। समय-समय पर महिला डाक्टर के साथ काउन्सलिगं कराती हूँ तथा समस्याओं का समाधान बताती हूँ। बच्चियों को आगे बढ़ाने में मै आर्थिक रूप से भी खड़ी रही हूँ।उन्हे स्वावलंबी बनाने हेतु खाली समय मे सिलाई, बुनाई जैसे काम भी सिखाती हूँ।जिसके लिए  हिन्दुस्तान समाचार पत्रिका ने अपने पेपर में नारी शक्ति के तहत स्थान प्रदान किया ।
आज तक कोई प्रशस्तिपत्र प्राप्त नही हुआ मगर मेरा कर्म इसका मोहताज नहीं।
         "मुठ्ठी में कुछ सपने लेकर 
              भरकर जेबों मे आशाएं
         दिल में है अरमान यही, 
                कुछ कर जाये, 
        कुछ कर जाये
         सूरज सा तेज नहीं मुझमें
          दीपक सा जलता देखोगे
           अपनी हद रोशन करने से
          तुम मुझको कब तक रोकोगे"।
☘️☘️☘️☘️☘️☘️☘️
_✏संकलन_
*📝टीम मिशन शिक्षण संवाद।*

Comments

Total Pageviews