महिला सशक्तीकरण विशेषांक 256, सन्नू नेगी

*👩‍👩‍👧‍👧महिला सशक्तीकरण विशेषांक-256*


*मिशन शिक्षण संवाद परिवार की बहनों की संघर्ष और सफ़लता की कहानी*

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2903183113292600&id=1598220847122173
(दिनाँक 19 मार्च 2021)
नाम - सन्नू नेगी
पद-  सहायक अध्यापक
विद्यालय - रा० क०जू०हा० सिदोली, कर्णप्रयाग, चमोली, उत्तराखंड
*सफलता एवं संघर्ष की कहानी :-*
👉
प्रथम नियुक्ति तिथि-04 .09.1993
विद्यालय में नियुक्ति तिथि 25.11.2008
👉 *विद्यालय की समस्याओं का समाधान*
महिलाओं के सर्वांगीण विकास हेतु-पूर्ण रूप से बालिका विद्यालय होने के कारण बालिकाओं को व्यक्तिगत स्वच्छता से अवगत कराना बालिकाओं को शिक्षा और शिक्षा के महत्व से अवगत करना शिक्षाके साथ साथ आत्मसुरक्षा के गुर  सीखनाएवं उन्हें व्यक्तिगत स्वच्छता हेतु जागरूक करना। शत-प्रतिशत नामांकन हेतु रैली निकालकर विद्यालय में शत-प्रतिशत नामांकन कराना।
👉 *विद्यालय और विद्यार्थियों की उपलब्धियां*
पत्रिकाओं में लेखन-विभिन्न, पत्र-पत्रिकाओं में लेखन कार्य किया गया, काव्य पाठ में सक्रिय भागीदारी के साथ छात्राओं के साहित्य के प्रति रुचि उत्पन्न करने हेतु कविता को लिखवाना, सिखाना, कहानी, लिखवाकर, पत्रिकाओं में छपवाया।
विभिन्न प्रकार के t.l.m. के माध्यम से शिक्षण को रुचिकर बनाना, प्रार्थना सभा को रुचिकर बनाने के लिए अलग-अलग भाषाओं की प्रार्थना के साथ अंग्रेजी विषय को रुचिकर बनाने के लिए प्रार्थना सभा में प्रतिदिन इंग्लिश कन्वर्सेशन करवाना ।संकुल स्तर सेसे राज्य स्तर तक छात्राओं को विभिन्न खेलकूद सुलेख (हिन्दी, अंग्रेज़ी) नाटक, अंताक्षरी, समूह गान एवं लोकनृत्य में प्रतिभाग कराया, सपनों की उड़ान में प्रतिभाग कराया, स्वच्छता कार्य क्रम प्रतियोगिता में प्रतिभाग, स्पेलएवं मैथ विजार्ड में प्रतिभाग करना
👉 *छात्र उपस्थिति अन्य विद्यालय की उपलब्धियां* -
निरंतर छात्रों को विद्यालय आने के लिए प्रेरित करना .जिसके लिए प्रतिदिन प्रार्थना सभा के बाद योगाभ्यास एवं प्राणायाम सिखाना। उनसे होने वाले लाभों से अवगत कराना। स्थानीय मेले (देवराडी़ मेले) में प्रतिवर्ष छात्राओं को प्रति वर्ष कविता पाठ, भाषण, लोक गीत, लोक नृत्य, मार्चपास्ट एवं खेलकूद में प्रतिभाग करवाना एवं निरंतर प्रथम स्थान प्राप्त करना। प्रत्येक प्रतिभा दिवस पर छात्राओं की रचनात्मकता क्रियाविधि करवाना। मतदान जागरूकता रैली निकालना।
संपूर्ण लॉकडाउन अवधि में छात्राओं को व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़कर शिक्षण कार्य के साथ-साथ अन्य कार्य पेंटिंग, ड्राइंग आदि करवाया। मिशन शिक्षण से जुड़कर मिशन द्वारा दी गई नई नई जानकारी छात्रों तक पहुंचान लॉकडाउन में ग्राम सभा के क्वारंटाइन सेंटर में सेवा देनाग्राम वासियों को कोविड-19 के बारे में बता  कर लोगों को जागरूक किया गया।
☘️☘️☘️☘️☘️☘️☘️

मिशन शिक्षण संवाद ऐसी मुहिम
निस्वार्थ भाव से करते काम।
नित छात्र हित का रखते ध्यान,
सभी शिक्षक मिल करते ये काम।
_✏संकलन_
*📝टीम मिशन शिक्षण संवाद।*

Comments

  1. बहुत बहुत बधाई
    आप ऐसे ही कार्य करती रहें।

    ReplyDelete

Post a Comment

Total Pageviews