विश्व तपेदिक दिवस

आओ! हम मिलकर आज,

विश्व तपेदिक दिवस मनाते हैं।

विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से,

जागरूकता फैलाते हैं।।


टी०बी० है एक संक्रामक रोग,

फेफड़ों को प्रभावित करता।

हर साल यह कई लोगों को,

बीमारी से ग्रसित करता।।


यह दिवस डॉ० राबर्ट कांक की,

स्मृति में मनाया जाता।

प्रतिवर्ष अलग-अलग थीम रख,

कार्यक्रम कराया जाता।।


टीबी की बीमारी को,

जड़ से समाप्त करना है।

नई स्वास्थ्य नीति में भारत को,

2025 तक लक्ष्य प्राप्त करना है।।


रचयिता
शहनाज बानो,
सहायक अध्यापक,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय भौंरी -1,
विकास क्षेत्र-मानिकपुर,
जनपद-चित्रकूट।



Comments

Total Pageviews