महिला सशक्तीकरण विशेषांक 268, रोशनी वर्मा, मुरादाबाद

*👩‍👩‍👧‍👧महिला सशक्तीकरण विशेषांक-268*


*मिशन शिक्षण संवाद परिवार की बहनों की संघर्ष और सफ़लता की कहानी*
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2911813479096230&id=1598220847122173

*नाम-:* श्रीमती रोशनी वर्मा
*पद-:* _सहायक अध्यापक_
*विद्यालय-:* प्रा०वि० झाझनपुर,नगर क्षेत्र मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश
*सफलता एवं संघर्ष की कहानी :-*
👉
कार्य अनुभव -12 वर्ष
वर्तमान में प्रा.वि. झाझनपुर नगर क्षेत्र मुरादाबाद में कार्यरत
*विद्यालय में किए गए कार्य-*
1- पाठ्यक्रम की समीक्षा की और वैकल्पिक दृष्टिकोण तैयार करके उनकी समझ के अनुरूप गतिविधियां तैयार कीं।
2- छात्रों की समझ बढ़ाने के लिए  कहानियाँ, कविताएँ ,रोल प्ले और खेल के माध्यम से
पाठ प्रस्तुत करना।
3- छात्रों के बीच बाल संसद जैसे समूह बनाकर टीम सहयोग को बढ़ावा दिया।
4-  कक्षा खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों  द्वारा शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास को बढ़ावा दिया।
5- मेरे विद्यालय के छात्रों को नगर स्तर के कार्यक्रमों में सम्मानित किया गया।  जिसमें मेरी कक्षा 4 के एक बालक को प्रेरक बालक के रूप में और कक्षा 5 की एक बालिका को प्रेरक बालिका के रूप में सम्मानित किया गया।
6- बच्चों को  पढ़ाई से जुड़े रखने के लिए  ऑनलाइन कक्षाओं को नियोजित और कार्यान्वित किया गया।
7-  बेसिक शिक्षा विभाग  द्वारा जनपद स्तर पर दो  बार सम्मानित किया गया।
8- छात्रों को पढ़ने के लिए वीडियो का निर्माण किया।
9- Covid19 के दौरान छात्रों के लिए मोहल्ला पाठशाला का आयोजन किया गया।
10- कक्षा शिक्षण को बेहतर बनाने के लिए शिक्षण अधिगम सामग्री (टीएलएम) का निर्माण किया गया एवं कक्षा कक्ष में उपयोग किया।
11-  अंग्रेजी,  हिंदी, और हमारा परिवेश सहित सभी मुख्य विषयों को पढ़ाये जाने हेतु छात्रों  की जरूरतों के लिए अनुकूलित दैनिक शिक्षण योजनाएं तैयार की गईं।
12 - मिशन शक्ति के अंतर्गत रैली,नाटक,पोस्टर प्रतियोगिता,और अभिभावक चौपाल का आयोजन किया जिसके लिए  उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर तथा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जनपद स्तर के कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।
13-मीना मंच के अंतर्गत प्रत्येक शनिवार को क्राफ्ट,सिलाई,बुनाई, कढ़ाई, गायन प्रतियोगिता,नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया।
14- मेरे विद्यालय के बच्चो ने एकांकी प्रतियोगिता में जनपद स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया, तथा नृत्य प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
15-मेरे विद्यालय के बच्चो ने जनपद स्तर पर दौड़, लांग जंप में   द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

_✏संकलन_
*📝टीम मिशन शिक्षण संवाद।*

Comments

Total Pageviews