इतिहास

व्यक्ति, समाज, देश की महत्त्वपूर्ण,

घटनाओं का विवरण है इतिहास।

अन्वेषण, आन्दोलन का कालक्रमानुसार,

विवेचन है इतिहास।।


इतिहासों का भी होता है इतिहास,

प्राचीनता से नवीनता का वर्णन है इतिहास।

तथ्यों के आधार पर,

प्रमाणिकता है इतिहास।।


इतिहास की सहस्त्रों धाराएँ हैं,

राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक,

विशिष्ट घटनाएँ हैं।


इतिहास शब्द का अर्थ,

"यह निश्चय था" है।

इतिहास को अंग्रेजी में,

"हिस्ट्री" कहते हैं।।


हिस्ट्री शब्द का अर्थ "बुनना" कहाये,

हेरोडोट्स प्रथम इतिहासकार नाम पाए।

सैन्य, धर्म, सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनयिक,

आर्थिक, पर्यावरण, छद्म, प्रागैतिहासिक,

विश्व इतिहास के अनेक रूप बताए।।


इतिहास का प्रारम्भ एशिया ने,

विकास यूरोप ने किया।

ज्ञान, तथ्यों, घटनाओं को,

व्यवस्थित ढंग से बुन दिया।।


यूरोपीय शिक्षा पाकर,

भारत ने अनुसन्धान किया।

परम्परा से प्राप्त उपाख्यान समूह मिला।।

लोककथाएँ, वीरगाथा, ऐतिहासिक साक्ष्य मिला।।


पद्य-गद्य में इतिहास लेख प्रारम्भ हुआ।

पत्थरों, छालों, कपड़ों पर मिला।

खण्डहर, शव, बर्तन, धातु और,

अन्न तथा सिक्के, खिलौनों पर मिला।।


ऐतिहासिक ज्ञान कोष क्षेत्र लगा बढ़ने,

वैज्ञानिक ज्ञान का विकास भी लगा होने।


प्राचीन सभ्यता नदी और घाटी में,

उदित हो फली-फूली है।

पुरातात्विक, पाण्डुलिपि, 

शिलालेख ले संग डोली है।।


इतिहास मरणोत्तर गित तक फैला हुआ है।

मानव जीवन जब-जब भी सार्थक हुआ है।

विशिष्ट कृत कर जगत में इतिहास रचा है।।

इतिहास प्राचीनता से नवीनता में सजा है।।


रचयिता

रीना,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय सालेहनगर,

विकास क्षेत्र-जानी,

जनपद-मेरठ।


Comments

Total Pageviews