महिला सशक्तीकरण 266, कविता बसाक, वाराणसी


*👩‍👩‍👧‍👧महिला सशक्तीकरण विशेषांक-266*


*मिशन शिक्षण संवाद परिवार की बहनों की संघर्ष और सफ़लता की कहानी*

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2910465739231004&id=1598220847122173

(दिनाँक 29 मार्च 2021)
नाम:- कविता बसाक
पद:- सहायक अध्यापक
विद्यालय:- प्राथमिक विद्यालय कोटवां, काशी विद्यापीठ, वाराणसी
*सफलता एवं संघर्ष की कहानी :-*
👉
विद्यालय की समस्याओं का समाधान:-
उपस्थिति बढ़ाने के लिए खेल खेल में शिक्षा एवं हर शनिवार को No bag day  के रूप में क्राफ्ट वर्क, खेल, गतिविधि, बालसभा,  चित्रकला, एवं विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया।
बालिकाओं एवं महिलाओं की सुरक्षा सम्मान और सशक्तिकरण के लिए मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं को जागृत किया एवं उन्हें महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर के बारे में बताया।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ:-रैली निकाली एवं गांव में जाकर महिलाओं किशोरियों को जागरूक किया उन्हें बताया महिलाओं को आगे आना ही होगा समाज की तरक्की तभी हो सकती है।
स्वयं की रक्षा के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण और खेलकूद कराना। स्वच्छता विकास का दूसरा नाम है। बालिकाओं को स्वच्छता स्वास्थ्य के साथ-साथ शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक करना।
‌मिशन शिक्षण संवाद योग संकलन द्वारा प्रतिदिन बच्चों को योग कराना।
विद्यालय भौतिक परिवेश को आकर्षित बनाने हेतु विभिन्न प्रकार के t.l.m. प्राप्त और पेंटिंग बनाई। पर्यावरण से जोड़ने हेतु छात्रों से वृक्षारोपण कराया।
कोरोना महामारी में ऑनलाइन ई पाठशाला की शुरुआत की।
दैनिक श्यामपट्ट संदेश कार्य प्रतिदिन बच्चों को कराई।
आईसीटी का प्रयोग करके शिक्षण कार्य किया।
पुरस्कार:-
नवाचारी शिक्षक  सम्मान (शून्य निवेश नवाचार )
मिशन शिक्षण संवाद प्रशस्ति पत्र मिशन शक्ति के अंतर्गत शक्ति योद्धा सम्मान।
मैं मिशन शिक्षण संवाद का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं जिसने कोविड-19 के दौरान हमें आईसीटी का राज्य स्तर तक प्रशिक्षण देकर आईसीटी की विधाओं में पारंगत किया।
☘️☘️☘️☘️☘️☘️☘️
_✏संकलन_
*📝टीम मिशन शिक्षण संवाद।*

Comments

Post a Comment

Total Pageviews