महिला सशक्तीकरण 265, नेहा सिंह, लखनऊ

*👩‍👩‍👧‍👧महिला सशक्तीकरण विशेषांक-265*


*मिशन शिक्षण संवाद परिवार की बहनों की संघर्ष और सफ़लता की कहानी*
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2909561059321472&id=1598220847122173

(दिनाँक- 28 मार्च 2021)
नाम- नेहा सिंह
पद- सहायक अध्यापक (गणित)
विद्यालय- पूर्व माध्यमिक विद्यालय टिकरी, बी0के0टी0, लखनऊ
*सफलता एवं संघर्ष की कहानी :-*
👉
प्रथम नियुक्ति तिथि:-
26/09/2015
विशिष्ट कार्य-
1. विद्यालय के भौतिक परिवेश में आमूल-चूल परिवर्तन, वर्ष 2003 से वर्तमान समय तक का समस्त अभिलेखों का निर्माण
2. वर्ष 2016 से शिक्षण योजना से शिक्षण कार्य एवं उपचारात्मक शिक्षण कार्य प्रारंभ
4. सामुदायिक सहभागिता में वृद्धि के लिए विभिन्न प्रकार के आयोजन, सभाएं, बच्चों के लिए विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियां एवं अभिभावकों, बच्चों, ग्राम प्रधान, विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों को समय समय पर विशिष्ट अतिथियों (बी0एस0ए0, लखनऊ व बी0ई0ओ0, बी0के0टी0) द्वारा सम्मानित किया गया।
4. ICT के प्रयोग से अपने विद्यालय के साथ साथ जनपद स्तर के कई विद्यालयों को प्रिंट रिच सामग्री उपलब्ध कराई गई। ( सामग्री अभी भी उपलब्ध कराई जा रही है।)
5. 2016 से विभिन्न कॉमिक्स किताबों का निर्माण प्रारम्भ किया गया। अभी तक 20 कॉमिक्स किताबें बन चुकी हैं जो कि शैक्षिक विषयों पर आधारित हैं।
6. न्याय पंचायत समन्वयक के रूप में न्याय पंचायत के समस्त विद्यालयों में एकरूपता लाने का प्रयास किया गया।
7. वाश ब्रिगेड समूह (विद्यालय के 10 बच्चों की टीम, 5 बालक व 5 बालिकाएं) बनाकर सम्पूर्ण ग्राम सभा मे स्वच्छ भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।
8. लॉकडाउन के दौरान न्याय पंचायत स्तर पर पर्यावरण दिवस का ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जो कि लखनऊ जनपद में न्याय पंचायत स्तर पर किसी शिक्षक द्वारा कराया जाने वाला पहला कार्यक्रम था।
9. संदर्भदाता के रुप में जनपद स्तर पर रिमेडियल टीचिंग प्रशिक्षण (कक्षा 6; विषय विज्ञान) एवं नवनियुक्त शिक्षकों का अभिमुखीकरण कार्यक्रम में प्रशिक्षण दिया गया।
10. न्याय पंचायत स्तर पर मतदान जागरूकता, स्वच्छता अभियान, विज्ञान प्रदर्शनी, महिला सशक्तिकरण हेतु विभिन्न प्रयास किए गए।
11. हिंदी ओलंपियाड, विज्ञान प्रदर्शनी, राष्ट्रीय अविष्कार अभियान आदि प्रतियोगिताओं में बच्चों ने प्रतिभाग किया।
12. विद्यालय में वर्ष 2016 से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बच्चों को निरंतर पुरस्कार प्रदान किए जा रहे हैं।
13. उन अभिभावकों को प्रेरित किया गया जो अपनी बेटियों को कक्षा 8 उत्तीर्ण होने के बाद नहीं पढ़ाते हैं। उनमें से मेरे विद्यालय की 2 बच्चियां विज्ञान वर्ग से वर्तमान में 11th व 12th कक्षा में अध्ययनरत हैं।
उपलब्धियां-
1. Creative Thinker के रूप में Career Pathways Inspire Pre-School Excellence Award दिया गया।
2. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लखनऊ द्वारा सत्र 2018-19 के लिए शैक्षिक गुणवत्ता संवर्धन हेतु सम्मानित किया गया।
3. वर्ष 2018 में न्याय पंचायत समन्वयक के पद पर नियुक्त किया गया।
4. उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान "कवच" के लिए जिलाधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया।
5. वर्ष 2019 में की के0आर0पी0 (विज्ञान) के पद पर चयनित।
6. वर्ष 2020 में शिक्षक संकुल के पद पर चयनित।
7. 'प्रेरक शिक्षक संकुल' के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, लखनऊ द्वारा प्रशस्ति पत्र दिया गया।
8. उप शिक्षा निदेशक/ डायट प्राचार्य, लखनऊ द्वारा प्रेरक शिक्षक के रूप में प्रेरक शिक्षक बैच व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
9. माहवारी स्वच्छता व प्रबंधन के लिए महिलाओं हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसके लिए अंतरराष्ट्रीय माहवारी स्वच्छता व प्रबंधन दिवस पर उत्कृष्ट सामाजिक कार्य करने के लिए "वॉटर एड" संस्था द्वारा सम्मानित किया गया।
10. शिक्षा के स्तर में वृद्धि होने से निजी स्कूलों के बच्चों का विद्यालय में प्रवेश किया गया।
वर्तमान समय में किये जा रहे कार्य-
1. दीक्षा कंटेंट सेल में Content Reviewer, Course Creator, Book Creator, Report Viewer, Content Creator, Book Reviewer के रूप में कार्यरत हूं।
2. समृद्ध मॉड्यूल एवं प्रिंट रिच मैटेरियल के उपयोग हेतु दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण में सन्दर्भदाता के रूप में प्रशिक्षण कार्य किया जा रहा है।

_✏संकलन_
*📝टीम मिशन शिक्षण संवाद।*

Comments

Total Pageviews