23 मार्च

1757 अंग्रेजों ने फ्रांसीसियों से,

जीता था एक शहर,

महत्वपूर्ण थी यह जगह,

नाम था चंद्रनगर।।


1880 में जन्म लिया,

बसंती देवी ने असम में।

अग्रेजों से डटकर लड़ी,

देशभक्ति की कसम में।।


1910 में जन्मे देखो,

राम मनोहर लोहिया।

क्रांतिकारी समाजवादी सोच से,

सबको प्रभावित किया।।


1931 में भगत, सुखदेव, राजगुरु,

इनको फाँसी दे दी गयी।

अमर शहीद हुए ये तीनों,

देश को अमूल्य क्षति हुई।।


रचयिता
सुधांशु श्रीवास्तव,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय मणिपुर,
विकास खण्ड-ऐरायां, 
जनपद-फ़तेहपुर।

Comments

Total Pageviews