चाचा नेहरू

 तर्ज-तेरी प्यारी-प्यारी सूरत

 हम प्यारे-प्यारे बच्चों के थे चाचा नेहरू जो।
 जन्मदिन है उनका जन्मदिन है उनका।।
14 नवंबर को जन्मे थे वो,
 प्रयागराज की धरती में।
 बाल दिवस है जन्मदिन जिनका,
  थे महान देश प्रेमी वो, सबसे लोकप्रिय जो।
 जन्मदिन है उनका, जन्मदिन है उनका।।
बच्चों से था प्यार बहुत, था गुलाब का फूल पसंद।
मिले पौष्टिक आहार उनको,
 हैं देश के भावी नागरिक जो।
  अच्छी शिक्षा देने के पक्षधर,
 थे सच्चे देशभक्त वो।
 जन्मदिन है उनका जन्मदिन है उनका।।
 पहले प्रधानमंत्री थे वो,
आई आई टी के संस्थापक थे वो।
 मिली उपाधि भारत रत्न  की,
 थे देश के उजियारे वो।
कांग्रेस पार्टी के मुखिया थे वो,
लोगों के प्यारे थे जो।।
 जन्मदिन है उनका, जन्मदिन है उनका।
 रोज विद्यालय आया करो,
 पढ़ने में मन लगाया करो।
  फूल से नाजुक बच्चे हो तुम,
    समय न व्यर्थ गँवाया करो।       
 संदेश यही है चाचा का, पढ़ लिख कर महान बनो।।
जन्मदिन है उनका, जन्मदिन है उनका।
 हम प्यारे प्यारे बच्चों के हैं चाचा नेहरू जो,
 जन्मदिन है उनका, जन्मदिन है उनका।।

रचयिता
सुमन पांडेय,
प्रधानाध्यापिका,
प्राथमिक विद्यालय टिकरी मनौटी,
शिक्षा क्षेत्र -खजुहा,
जनपद-फतेहपुर।

Comments

Total Pageviews