३८४~ मोहम्मद गुफरान प्राथमिक विद्यालय घरवासीपुर, हसवा, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश

🏅अनमोल रत्न🏅

💁🏻‍♂ मित्रों आज हम मिशन शिक्षण संवाद के माध्यम से आपका परिचय जनपद फ़तेहपुर के कर्मठ और दृढ़ प्रतिज्ञ शिक्षक भाई मो०गुफरान अहमद से करा रहे हैं। जिन्होंने अपनी लगन और दृढ़ प्रतिज्ञता से विद्यालय को नवीन ऊँचाइयाँ प्रदान की।

आइये जानते हैं आपके द्वारा विद्यालय की बेहतरी हेतु किये गए कार्यों के विषय में:-

https://www.facebook.com/1598220847122173/posts/2491849011092681/

👉1..शिक्षक का परिचय:-
मोहम्मद गुफरान
प्राथमिक विद्यालय घरवासीपुर, हसवा, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश
प्रथम नियुक्ति: 3/01/2011
वर्तमान विद्यालय में नियुक्त: 10/09/2012

👉2- विद्यालय की समस्याए:- बच्चों की कम संख्या में विद्यालय आना। विद्यालय परिवेश बहुत ही अस्त व्यस्त होना। ग्रामीणों के द्वारा सहयोग का न होना।

👉3- विद्यालय की समस्याओं का समाधान:-
A- स्वयं का प्रयास किया गया छात्र उपस्थिति तथा छात्र संख्या में सुधार।
B- अन्य शिक्षकों का सहयोग शिक्षामित्र को प्रशिक्षित करके शिक्षा में सुधार किया गया।
C- जनप्रतिनिधि का सहयोग ग्राम प्रधान द्वारा सहयोग करके भौतिक परिवेश तथा कक्षा- कक्ष की मरम्मत करवाई गई।
D- अधिकारियों द्वारा मोटिवेशन प्राप्त हुआ।
E- जन सहभागिता अभिभावकगण द्वारा विद्यालय आकर विद्यालय की समस्यांयों को सुनकर मिलकर समाधान निकालने में सहयोग। अभिभावकों ने विद्यलय में क्यारी निर्माण एवं फूल पौधों को बनाने में सहयोग किया।







👉4 - विद्यालय की प्रेरक शिक्षण गतिविधियाँ:- खेल-खेल में अंग्रेजी सीखने।
सांस्कृतिक, सामाजिक एवं खेलकूद गतिविधियाँ:-
बाल संसद का भरपूर सहयोग के साथ- साथ संस्कार बैंक के लिए कार्य किया जा रहा है। खेलकूद में कबड्डी की टीम न्याय पंचायत और ब्लॉक स्तर पर विजयी।

👉5- विद्यालय और बच्चों की
उपलब्धि:-
A- नामांकन विवरण: 170
B- उपस्थिति: 135
C- पुरस्कार विवरण: नामांकन बढ़ाने के लिए beo सर द्वारा सम्मानित किया गया। क्यों की जब में आया था तो यहाँ की छात्र संख्या 40 थी और आज 170 है।

👉6 - शिक्षक और विद्यालय की उपलब्धियां:-
A- नवाचार: बेस्ट TLM के लिए कन्नौज bsa द्वारा सम्मानित किया गया।
B- सम्मान:उत्कृट शिक्षक सम्मान DM फ़तेहपुर द्वारा
C- पुरस्कार: ict प्रतियोगिता एवम कहानी प्रतियोगिता में जिला स्तरीय पुरुस्कार।


👉7 - मिशन शिक्षण संवाद के लिए संदेश: मिशन के साथ काम करने पर एक डायरेक्शनल काम करने का तरीका अपनाया जो कि फायदेमंद साबित हुआ।

👉8 - शिक्षक समाज के लिए संदेश:-हमे समाज को सुधारने के लिए निरन्तर इन आम से बच्चों को खास बनाने में लग्न के साथ काम करना चाहिए।

👉9- संकलन एवं सहयोग
नाम: बबलू सोनी
मिशन शिक्षण संवाद जनपद-फ़तेहपुर।

नोट: मिशन शिक्षण संवाद परिवार में शामिल होने एवं अपना, अपने जनपद अथवा राज्य के आदर्श विद्यालयों का अनमोल रत्न में विवरण भेजने तथा मिशन शिक्षण संवाद से सम्बंधित शिकायत, सहयोग, सुझाव और विचार को मिशन शिक्षण संवाद के जनपद एडमिन अथवा राज्य प्रभारी अथवा 9458278429 अथवा 7017626809 और ई-मेल shikshansamvad@gmail.com पर भेज सकते हैं।

विमल कुमार
टीम मिशन शिक्षण संवाद
24-11-2019

Comments

Total Pageviews