शहीद उदा देवी

ये दुनिया कैसी है यारों,
कैसे हैं यहाँ के वासी,
सुनिए सुना रहा हूँ,
भारत देश की कहानी,

लखनऊ के नवाब की सेना
भर्ती हुआ मक्का पासी
उदा देवी जिसकी पत्नी
बन गयीं वो झाँसी की रानी
सुनिए सुना रहा हूँ
भारत देश की कहानी

अंग्रेजों से लड़ते-लड़ते
वीरगति पाया मक्का पासी
लूँगी पति की मौत का बदला
उदा देवी ने लिया ठानी
सुनिए सुना रहा हूँ
भारत देश की कहानी

सिकन्दर बाग में घुसे अंग्रेज
चुन-चुन मारी स्वाभिमानी
बत्तीस को अकेले मारा
ऐसी थी वो वीर सेनानी
सुनिए सुना रहा हूँ
भारत देश की कहानी

लगी पेड़ से उतरने
दिया अंग्रेजों ने गोली दागी
कैल्विन कैम्बेल ने
हैट उतार दी श्रद्धांजलि
सुनिए सुना रहा हूँ
भारत देश की कहानी

16 नवम्बर 1857 की घटना
देश पर त्यागी नौजवानी
शत-शत नमन वीर बाला
अमर हुई यह कहानी
सुनिए सुना रहा हूँ
भारत देश की कहानी

रचयिता
दीपक कुमार यादव,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय मासाडीह,
विकास खण्ड-महसी,
जनपद-बहराइच।
मोबाइल 9956521700

Comments

Post a Comment

Total Pageviews