सिंगल यूज प्लास्टिक छोड़ो

सिंगल यूज प्लास्टिक छोड़ो,
पर्यावरण बचाने को।
खुद पहले हो जाग्रत ,
सारा भारत जगाने को।
स्वच्छ धरा संकल्प करो,
स्वच्छ राष्ट्र बनाने को।
प्लास्टिक से नाता तोड़ो,
धरती, पानी, हवा बचाने को।
करता प्रदूषित वायुमंडल,
दुष्प्रभाव नभ, जल, थल।
जलने पर निकले जहरीली गैसें,
खाकर मरे कछुआ, गाय, भैंसे।
प्लास्टिक विकल्प अपनाओ,
प्लास्टिक हटा झोला उठाओ।
खुद साथ दूसरों को समझाओ,
सब मिल जीवन से भगाओ।
 
रचयिता
रामकिशोर प्रजापति,
सहायक अध्यापक,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय विरहटा, 
विकास खण्ड-चिरगाँव, 
जनपद -झाँसी (उ.प्र.) 
   9453662488

Comments

Total Pageviews