मिसाइल मैन

नाम जिनका डॉ0 A.P.J. अब्दुल कलाम,
पूरा देश उनको करे सलाम।
जन्म हुआ था तमिलनाडु राज्य,
धनुषकोटि ग्राम था नाम।।

प्रारंभिक पढ़ाई प्राइमरी में हुई,
1950 में स्नातक विज्ञान में हुई।
एरोनॉटिकल इंजीनियरिंग डिप्लोमा लिया,
भारतीय फौज का हेलीकॉप्टर डिजाइन किया।

अंतरिक्ष अनुसंधान में भी काम किया,
रोहिणी नामक उपग्रह पृथ्वी निकट स्थापित किया।
1981 में पद्मभूषण सम्मान मिला,
1997 में भारत रत्न सम्मान मिला।

स्वाभिमान है जिनका गहना,
जिनका है एक ही सपना।
2020 तक परम शक्तिशाली ,
आत्मनिर्भर देश बनाना।।

मिसाइल मैन से बनी पहचान,
हर देशवासी की है जान।
हमें उन पर है अभिमान,
जन्मदिन पर सभी का सम्मान।

रचयिता
रीना सैनी,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय गिदहा,
विकास खण्ड-सदर,
जनपद -महाराजगंज।

Comments

Total Pageviews