३७१~ श्रीमती चयनिका (प्रधानाध्यापिका) प्राथमिक विद्यालय आटा, बनियाखेड़ा, सम्भल

🏅अनमोल रत्न🏅

मित्रों आज हम आपका परिचय मिशन शिक्षण संवाद के माध्यम से जनपद- सम्भल से अनमोल रत्न शिक्षिका बहन श्रीमती चयनिका जी से करा रहे हैं। जिन्होंने अपनी सकारात्मक सोच और समर्पित व्यवहार कुशलता से अपने विद्यालय को स्वच्छ, आकर्षक, शिक्षण गतिविधियों का केन्द्र एवं सामाजिक विश्वास का केन्द्र बना दिया है। जो हम जैसे हजारों शिक्षक साथियों के लिए प्रेरक और अनुकरणीय है।।

आइये देखते हैं आपके द्वारा किए गये कुछ प्रेरक और अनुकरणीय प्रयासों को:-

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2453239138287002&id=1598220847122173

📋1. परिचय:-
श्रीमती चयनिका (प्रधानाध्यापिका)
प्राथमिक विद्यालय आटा,
बनियाखेड़ा, सम्भल
प्रथम नियुक्ति- 30-12-2005
पदोन्नति तिथि- 30-07-2011
Facebook page- primary school Aata

📋2. विद्यालय की समस्याएँ:-

👉1. 22 बीघा का विद्यालय
👉2. बाउण्ड्रीवाल का चारों तरफ़ से टूटा होना
👉3. बच्चों का नामांकन 224 होना
👉4. नामांकन के सापेक्ष बच्चों की कम उपस्थिति
👉5. पाँच क्लास के बच्चे तीन क्लास में बैठ कर पढ़ना
👉6. एक भी छायादार पेड़ का न होना
👉7. हर क्लास में ब्लैक बोर्ड 3*3 होना
👉8. सुबह के समय प्रार्थना सभा का न होना
👉9. बच्चों में अनुशासन का अभाव
👉10. बच्चों की संख्या के सापेक्ष केवल 3 टीचर और एक शिक्षामित्र का होना
👉11. विद्युतीकरण का न होना
👉12. मिड डे मील दूसरे स्कूल से बनकर आना
👉13.नेशनल हाईवे पर स्थित होने के कारण आकस्मिक निरीक्षण में विद्यालय को संभल जिले में प्रथम स्थान प्राप्त है।

लेकिन,
मन के हारे हार है
मन के जीते जीत रे
मन को न छोटा करना,
मन ही अपना मीत रे,
अपने अन्दर झाँक के देखो,
शक्ति अपरम्पार है,
और यदि मन हार गया तो,
सब कुछ यहाँ बेकार है।

📋3- समस्याओं के समाधान के प्रयासः-
👉1. अभिभावकों को जागरूक किया, परिणामस्वरूप नामांकन में आशातीत वृद्धि हुई। शैक्षिक सत्र 2019-20 में नामांकन 393 है। बच्चों की उपस्थिति का प्रतिशत भी काफ़ी हद तक सुधरा है।
👉2. बाउंड्री को प्रधान जी की सहायता से सही कराया गया।
👉3. पाँच कक्षाओं को अलग अलग पाँच कक्षाओं में संचालित किया गया।
👉4. वृहत वृक्षारोपण कराया गया। आज विद्यालय में लगभग 1000 पेड़ जीवित हैं।
👉5. हर क्लास में 4 × 8 का ब्लैक बोर्ड बनवाया गया व अंग्रेजी का ब्लैक बोर्ड भी बनवाया गया ताकि बच्चों को अंग्रेजी सीखने में परेशानी न हो।
👉6. अब बच्चों की प्रार्थना सभा ढ़ोलक, मजीरा, ड्रम, माइक से होती है।
👉7. पूरे विद्यालय में विद्युतीकरण कराया गया व 5 किलोवाट का स्टेबलाइजर लगवाया गया है।
👉8. 7 Tree guard with digital paint
👉9. 100 meter क्यारी 9" में
👉10. पूरे स्कूल में digital paint अन्दर आउट बाहर।
👉11. 50 इंच LED TV in smart class

👉12. रसोईघर में running water व टाइल्स
👉13. सारी खिड़कियों पर जाली लगवाकर पट्टा वेल्ड कराया गया ताकि चोरी की सम्भावना न रहे।
👉14. पूरे भवन की मरम्मत 10 कमरे, 1 ऑफिस का काम कराया गया।
👉15. Staff toilet बनवाया
👉16. ग्राम पंचायत द्वारा furniture उपलब्ध कराया गया।
👉17. Water soak pit for water cinservation
👉18. पाँच झूले लगवाए
👉19. विद्यालय के कायाकल्प में श्री विनोद कुमार गुप्ता जोकि आटा के ही मजरे के प्राथमिक विद्यालय आटा की मढैया में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं, का अद्वितीय सहयोग रहा है।









📋4. विद्यालय की प्रेरक शिक्षण गतिविधियाँ:-
👉1. समर कैम्प का आयोजन कर बच्चों का ज्ञानात्मक, भावात्मक व कौशलात्मक विकास करना
👉2. बच्चों को जल संरक्षण के लिए प्रेरित करने के लिए मानव श्रृंखला द्वारा soakpit के द्वारा प्रेरित किया गया।
👉3. प्रेयर में गायत्री मन्त्र का जाप कराना क्योंकि वैज्ञानिकों द्वारा सिद्ध किया गया है कि इससे बच्चों के मस्तिष्क का सकारात्मक विकास होता है।
👉4. समय- समय पर समाज सेवियों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
👉5. हर राष्ट्रीय और भारतीय त्योहार विद्यालय में मनाना
👉6. हर सत्र में जन प्रतिनिधि द्वारा गणवेश वितरण
👉7. प्राथमिक स्तर पर प्रथम बार आयोजित मीना मंच की सुगमकर्ता के रूप में सफ़ल संचालन व 24 sep को मीना का Birthday यादगार रूप से मनाया।
👉8. Smart class का पूरा सदुपयोग
👉9. हर साल वार्षिक उत्सव व परीक्षाफल वितरण समारोह













📋(5) विद्यालय और बच्चों की उपलब्धियां:-
👉1. जिला स्तरीय TLM प्रतियोगिता में 2nd prize प्राप्त किया।
👉2. बच्चों ने न्याय पंचायत स्तर, ब्लाक स्तर व जिला स्तर की खेल कूद प्रतियोगिताओं में समय- समय पर प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त किया व जयवीर नाम का बच्चा मंडल स्तर पर लम्बीकूद में 2nd नम्बर पर आया।
👉3. ब्लाक स्तर की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में विद्यालय की शिवानी प्रथम स्थान पर रही।
👉4. विद्यालय की कक्षा 5 की छात्रा कौशल्या ने सीधे टेस्ट पास करके कक्षा- 7 में addmission लिया।
👉5. GLP में विद्यालय को DRP मैम द्वारा प्रथम स्थान दिया गया।

📋6- शिक्षक और विद्यालय परिवार की उपलब्धियां:-

👉1. BSA Sir द्वारा सम्मानित किया गया।
👉2. 20/6/2019 को राज्य स्तर और चयनित उत्कृष्ट विद्यालय की सूची में प्राथमिक विद्यालय आटा को 40 वां स्थान प्राप्त हुआ।
👉3. 1/7/2019 को राज्यमंत्री श्री गुलाब देवी द्वारा सम्मानित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
👉4. शिक्षक दिवस के दिन दैनिक जागरण ने अपने कवर पेज पर स्थान दिया।
📋7- मिशन शिक्षण संवाद परिवार के लिए संदेश:- मिशन शिक्षण संवाद एक ऐसा मंच है, जहाँ बिना किसी ईर्ष्या, भेदभाव के अच्छे कामों को सबके सामने प्रस्तुत किया जाता है, ताकि अन्य शिक्षक- शिक्षिकाएँ व समाज शिक्षक के अच्छे कार्यों को देखकर उनसे प्रेरणा लें व अपना लक्ष्य प्राप्त करने हेतु पूरे मनोयोग से कार्य करें। मैंने तो आशीष शुक्ला जी को देखा तक नहीं था लेकिन उन्होंने फोन के माध्यम से ही मुझे बड़ी बहिन का रिश्ता देकर मुझे यह सब लिखने के लिए प्रेरित किया। उनके लिए धन्यवाद।

📋8- शिक्षक समाज के लिए आपका सुझावव संदेशः- मेरा शिक्षक समाज के लिए यह संदेश है कि जब आप किसी भी काम को पूरे मनोयोग से पूरा करने की ठान लेते हैं तो पूरी सृष्टि आपको आपके लक्ष्य को प्राप्त कराने में लग जाती है। मैंने अपने खुद के ऊपर इस बात को आजमाया है। एक महिला शिक्षिका होने के नाते 22 बीघा का इतना बड़ा विद्यालय पूर्ण स्वच्छ कराना एक बहुत बड़ी उपलब्धि मानती हूँ।
📋(9) संकलनकर्ता का नाम:-
आशीष शुक्ला
टीम मिशन शिक्षण संवाद

नोट: मिशन शिक्षण संवाद परिवार में शामिल होने एवं अपना, अपने जनपद अथवा राज्य के आदर्श विद्यालयों का अनमोल रत्न में विवरण भेजने तथा मिशन शिक्षण संवाद से सम्बंधित शिकायत, सहयोग, सुझाव और विचार को मिशन शिक्षण संवाद के जनपद एडमिन अथवा राज्य प्रभारी अथवा 9458278429 अथवा 7017626809 और ई-मेल shikshansamvad@gmail.com पर भेज सकते हैं।

विमल कुमार
टीम मिशन शिक्षण संवाद
15-10-2019

Comments

Total Pageviews