मनायें मिलकर दीवाली

मनायें मिलकर हम दीवाली।
खुशियों से भर जाये दीवाली॥
सभी दियों से सजेगी थाली।
मनायें मिलकर हम दीवाली।।
कोई भी लाचार न रोने पाये।
मिलकर हमसे वो भी मुस्काये।
होने न पाये खुशियों से खाली।
मनायें मिलकर हम सब दीवाली।
मन मीठा हो, मीठे पकवानों से।
टूटे जाति बन्धन, हम इंसानों में।
महकें खुशबू बन, इस चमन में।
प्रेम का रस बहे, प्यारे वतन में॥
नन्हें उपवन का बन जायें माली।
मनायें मिलकर हम सब दीवाली।
       
रचयिता
रवीन्द्र शर्मा,
सहायक अध्यापक,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय बसवार,
विकास क्षेत्र-परतावल,
जनपद-महराजगंज,उ०प्र०।

Comments

Total Pageviews