३७३~ लक्ष्मी काला उत्तराखंड (प्रभारी प्रधानाध्यापिका) रा०उ०प्रा०वि० सूर्या गांव भीमताल, नैनीताल, उत्तराखंड

🏅अनमोल रत्न🏅

मित्रों आज हम आपका परिचय मिशन शिक्षण संवाद के माध्यम से देवभूमि उत्तराखंड से अनमोल रत्न शिक्षिका बहन लक्ष्मी काला जी से करा रहे हैं। जिन्होंने अपनी सकारात्मक सोच और समर्पित व्यवहार कुशलता से अपने विद्यालय को शिक्षण की विविध विधियों एवं उपलब्धियों के साथ सामाजिक विश्वास का केन्द्र बना दिया है। जो हम सभी के लिए प्रेरक और अनुकरणीय है। 

आइये देखते हैं आपके द्वारा किए गये कुछ प्रेरक और अनुकरणीय प्रयासों को:-
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2464810757129840&id=1598220847122173

👉1-श्रीमती लक्ष्मी काला (प्रभारी प्रधानाध्यापिका) रा०उ०प्रा० वि० सूर्या गांव भीमताल, नैनीताल उत्तराखंड
प्रथम नियुक्ति- 13-12-1995

👉 2 -विद्यालय की समस्याएं:-
विद्यालय नया स्थापित होने की वजह से विद्यालय के प्रति स्थानीय समुदाय का भरोसा स्थापित करना एक मुख्य चुनौती थी। साथ ही भौतिक संसाधनों की समस्या भी थी।
👉3- समस्याओं के समाधान हेतु प्रयास:-
विद्यालय नामांकन बढ़ाने हेतु प्रयास किया गया, स्थानीय लोगों से सम्पर्क कर उन्हें विद्यालय से जोड़ने का प्रयास किया। विद्यालय की भौतिक स्थिति सुधारने का प्रयास किया गया, विद्यालय के संसाधनों की पूर्ति हेतु विभिन्न लोगों से सम्पर्क किया, जिससे विद्यालय को निम्न संसाधन प्राप्त हुए-
🌈10 सेट फर्नीचर,
🌈3 बुकशेल्फ,
🌈पुस्तकालय के लिये लगभग 200 पुस्तकें।
🌈10,000 रुपये का विज्ञान किट,
🌈व्यायाम के लिये 16 जोड़ी पूर्ण ड्रेस।
🌈 सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिये ड्रेस
🌈 2 बड़े बक्से
🌈एक बड़ा पी०टी० ड्रम
🌈 दो श्यामपट्ट
🌈 तैराकी हेतु स्विमिंग सूट, गॉगल्स, कैप
🌈 बॉक्सिंग हेतु ग्लव्स, अन्य सामान।
🌈 बॉक्सिंग कोच की व्यवस्था
























👉- विद्यालय सौंदर्यीकरण हेतु विभिन्न प्रयास किये गए जिनमें से कुछ निम्नलिखित है-
🌸विद्यालय की क्यारियों की मेड़ का निर्माण लगभग 2000 प्लास्टिक की बोतलों से किया गया।
🌸 विद्यालय की दीवारों में पेंट चित्रकारी आदि की गई।
🌸विद्यालय में किचन गार्डन का निर्माण किया गया।
🌸 विद्यालय की चारदीवारी में टायर लगाकर उनमें में रंग किया गया और प्रेरक वाक्य लिखे गए।

👉4- विद्यालय की प्रेरक शिक्षण गतिविधियां:-
👉- छात्रों को विभिन्न शैक्षिक/क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करवाना।
👉- छात्रों द्वारा किये गए प्रतिभाग के फलस्वरूप विद्यालय की दो छात्राओं ने राज्य स्तर की तैराकी प्रतियोगिता में द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग किया।
👉विद्यालय में प्रतिदिन योगा और व्यायाम कराया जाता है जिसके कारण विद्यालय की व्यायाम टीम प्रति वर्ष प्रदेश स्तर पर प्रतिभाग करती है।
👉- प्रतिवर्ष छात्रों को शैक्षिक भ्रमण हेतु विभिन्न स्थलों में ले जाया जाता है जिससे छात्र उस क्षेत्र की वास्तविकता से मूर्त रूप से परिचित हों।

👉- छात्रों को स्कॉउटिंग से जोड़ते हुए उनमें अच्छे संस्कार एवम राष्ट्र प्रेम की भावना का संचार करना।

👉- छात्रों के शैक्षिक विकास हेतु विभिन्न प्रकार के टी०एल०एम० मॉडल्स आदि का निर्माण।
👉- नवाचारी शिक्षण के अंतर्गत छात्रों को पेपर बास्केट निर्माण, पेपेरमेसी विधि से मूर्ति एवम अन्य आकार बनाना, मोमबत्ती निर्माण आदि सिखाया गया।
👉5-विद्यालय व छात्रों की उपलब्धियाँ:-
वर्ष 2005 व 2006 में राज्य स्तरीय खोखो प्रतियोगिता प्राथमिक वर्ग में छात्र छात्राओं (प्रा विद्यालय गांधीनगर बिंदुखत्ता) द्वारा प्रतिभाग व द्वितीय स्थान प्राप्त किया गया।
वर्ष-2012 में स्काउट /गाइड द्वारा द्वितीय सोपान में प्रतिभाग।
वर्ष-2013 में विद्यालय के छात्र छात्राओ द्वारा दौड़, सुलेख, मानचित्र प्रतियोगिता में जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त।
वर्ष 2015 -2016 विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा crc, ब्लॉक जिले आदि प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त कर पुरस्कृत किया गया।
वर्ष 2017 में विद्यालय की व्यायाम टीम ने प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की दो छात्राओं ने राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त कर गुजरात स्थित राजकोट में राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
वर्ष 2018 में विद्यालय के एक छात्र ने राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता।
वर्ष 2018 में मिशन शिक्षण संवाद के अंतर्गत आयोजित ब्लॉक स्तरीय छात्रवृत्ति परीक्षा में विद्यालय की दो छात्राओं ने प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान पर आई छात्रा को अगले 4 वर्ष के लिये मिशन से जुड़े शिक्षकों के सहयोग से 1200 प्रति वर्ष की छात्रवृत्ति प्राप्त हुई।
👉6- शिक्षक की उपलब्धियाँ:- 5 सितंबर वर्ष- 2005 में दक्षता पुरस्कार से सम्मानित (बेसिक शिक्षा अधिकारी स्व० जीवंती बिष्ट जी द्वारा)
51 वे राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में चयनकर्ता (selector) वर्ष 2005
जनवरी 2006 में माननीय डायरेक्टर श्री माहेश्वरी जी द्वारा इंडिया सब जूनियर चयनकर्ता बनने पर सम्मानित
वर्ष- 2006 में शिक्षा मंत्री श्री मदन कौशिक जी द्वारा विशिष्ट कार्य करने के लिये सम्मानित किया गया।
वर्ष- 2016 में वित्त मंत्री श्रीमती इंदिरा हृदयेश जी द्वारा खेलों में समर्पण व योगदान के लिए सम्मानित
5 सितम्बर 2019 को श्रीमती सुलोहिता नेगी (बी.ई.ओ.) द्वारा सर्वश्रेष्ठ शिक्षक सम्मान
वर्ष 16-17 का शैलेश मटियानी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा

👉7- मिशन शिक्षण संवाद परिवार मेरी नजर में:-

मिशन शिक्षण संवाद के द्वारा प्रति दिन करायी जाने वाली शिक्षण गतिविधि व योग से विद्यालय के छात्रों व अध्यापकों को भी अद्यतन किया जा रहा है। प्रतिदिन नई जानकारियों से परिचित करा कर शिक्षण सामग्री को जोड़ा जा रहा है इसके लिये मैं ओर मेरा विद्यालय परिवार मिशन शिक्षण संवाद का आभारी हैं। मिशन शिक्षकों के मार्गदर्शन का एक उत्कृष्ट कार्य कर रहा है।

👉8- शिक्षक परिवार के लिए सुझाव व संदेश:-

A Good teacher is like a candle
It consumes itself to light the way for others......

साभार:- संतोष जोशी
📝प्रेरित कर संकलन व सहयोग के लिए--मिशन शिक्षण संवाद परिवार की ओर से उत्तराखण्ड राज्य प्रभारी लक्ष्मण सिंह मेहता जी का हार्दिक आभार।

नोट: मिशन शिक्षण संवाद परिवार में शामिल होने एवं अपना, अपने जनपद अथवा राज्य के आदर्श विद्यालयों का अनमोल रत्न में विवरण भेजने तथा मिशन शिक्षण संवाद से सम्बंधित शिकायत, सहयोग, सुझाव और विचार को मिशन शिक्षण संवाद के जनपद एडमिन अथवा राज्य प्रभारी अथवा 9458278429 अथवा 7017626809 और ई-मेल shikshansamvad@gmail.com पर भेज सकते हैं।

विमल कुमार
टीम मिशन शिक्षण संवाद
27-10-2019

Comments

Post a Comment

Total Pageviews