आओ खेलें खेल

मिल   -  जुल   कर,
        घुल   -      मिल     कर

    आओ खेलें खेल
              आओ खेलें खेल।

स्वस्थ शरीर में होता स्वस्थ मस्तिष्क,
खेल व व्यायाम शरीर को करता है व्यवस्थित।

अध्ययन व खेल-कूद का मेल
सर्वांगीण विकास का है सुमेल।

हारने वाले के प्रयासों की हो सराहना,
जीतने पर अहंकार की न हो भावना।

स्वास्थ्य के लिए आउटडोर गेम्स हैं अच्छे,
मानसिक इनडोर गेम्स खेलें वृद्ध व बच्चे।

लड़के-लड़की में खेल नहीं हैं बँटे,
सब खेलों को सभी हैं खेल सकते।

पढ़ोगे   लिखोगे  बनोगे   नवाब,
खेलोगे कूदोगे बनाओगे देश कामयाब।

सचिन, साइना, सानिया, गीता फोगाट,
आनंद, बुला चौधरी, मैरी कॉम, विराट।

अंजू बॉबी, पी.वी.सिंधु, हिमा दास,
धोनी, जयवर्धन ने की पदकों की बरसात।

पारस्परिक सौहार्द व टीम भावना से जागृत,
ये प्रिय खेल आनंद से करते अनुभूत।

मेज़र ध्यान चंद हाॅकी के जादूगर
राष्ट्रीय खेल दिवस मनातें 29अगस्त पर।

आखिर फिट रहेगा इण्डिया,
तभी तो हिट रहेगा इण्डिया।

आओ      खेलें      खेल।
   आओ         खेलें        खेल।।

रचयिता
प्रियंशा मौर्य,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय चिलार,
विकास क्षेत्र-देवकली,
जनपद-गाजीपुर।

Comments

Total Pageviews