तिरंगा प्यारा

शान से लहराया तिरंगा,
गर्व से फहराया तिरंगा।।
सभी धर्मों का प्यारा तिरंगा,
सद्भाव का प्यारा तिरंगा।

वीरों के बलिदान का प्रतीक तिरंगा,
देशवासियों के त्याग का प्रतीक तिरंगा।
जो यातनाएँ सही आजादी के लिए,
उस यातना का मरहम है तिरंगा।

तिरंगे के रंग में सिमटा हिंदुस्तान हमारा,
शांति, साहस, हरियाली से पूर्ण तिरंगा।
भारत की अखंडता का प्रतीक तिरंगा,
भारत की तो  शान है  तिरंगा।

तिरंगा है हमें जान से प्यारा,
राष्ट्रगान अभिमान हमारा।
आजादी का पर्व प्यारा,
मिलकर मनाए देश सारा।

रचयिता
रीना सैनी,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय गिदहा,
विकास खण्ड-सदर,
जनपद -महाराजगंज।

Comments

Total Pageviews