७३७~ अनमोल रत्न चेतना सिंह उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला स्वरूप (कम्पोजिट), ब्लॉक- एत्मादपुर, जनपद- आगरा, राज्य- उत्तर प्रदेश
🏅#अनमोल_रत्न शिक्षक-2026🏅
👉1- शिक्षक- #चेतना सिंह (स०अ०)
👉2- विद्यालय- उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला स्वरूप (कम्पोजिट), ब्लॉक- एत्मादपुर, जनपद- आगरा, राज्य- उत्तर प्रदेश।
https://www.facebook.com/share/p/16qoMAxUZn/
👉3- शिक्षक के रूप में सेवा की शुरुआत का #वर्ष 2006
👉4- शिक्षक के रूप में विद्यालय, बच्चों और समाज के बीच किए गये प्रेरक, अनुकरणीय एवं सकारात्मक कार्य:-
शिक्षक की व्यक्तिगत अनुकरणीय उपलब्धियाँ-
1- एक शिक्षक के रूप में मेरी बड़ी उपलब्धि रही विद्यालय के छात्रों एवं उनके अभिभावकों/ग्राम वासियों के मध्य एक योग्य एवं कर्मठ शिक्षक की छवि स्थापित करना।
2- वर्ष 2013 में वर्तमान विद्यालय में मेरे द्वारा कार्यभार ग्रहण किया गया। उस वक्त विद्यालय में 85 छात्र नामांकित थे। मेरे द्वारा अभिभावकों से घर-घर जाकर सम्पर्क स्थापित किया गया एवं सरकारी सुविधाओं से अवगत कराया गया। आज मेरे विद्यालय में नामांकित छात्रों की संख्या 180 से 200 तक रहती है।
3- विद्यालय के इंचार्ज के रूप में मेरा उद्देश्य छात्रों के केवल शैक्षिक स्तर को सुधारना ही नहीं है अपितु 360 डिग्री विकास को दृष्टिगत रखते हुए विद्यालय में समस्त गतिविधियाँ कार्यान्वित करना होता है। उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला स्वरूप में पठन-पाठन के साथ-साथ विभिन्न गतिविधियाँ जैसे- प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, वाद-विवाद प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता, खेलकूद आदि कराया जाता है।
4- मीना मंच की सुगमकर्ता के रूप में 2024-25, 2025-26 में आदर्श. सुगमकर्ता हेतु सम्मानित किया गया। दायित्वों के निर्वहन हेतु मीना मंच समिति के सदस्यों द्वारा ग्राम वासियों को जागरूक करना। मीना मंच की सुगम कर्ता के रूप में सक्रियता पूर्वक कार्य करने हेतु 8 मार्च महिला दिवस पर मीना मंच मेले में प्रतिभाग करने का अवसर एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रशस्ति पत्र प्राप्त हुआ।
5- इको क्लब गठन द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु आधिकाधिक वृक्षारोपण, रेड टेप मूवमेंट तथा जियो टैगिंग द्वारा वृक्षों की देखरेख हेतु विद्यार्थियों एवं ग्राम वासियों को जागरूक करना।
6- पर्यावरण संरक्षक की भूमिका हेतु मिशन शिक्षण संवाद द्वारा "प्रकृति मित्र" प्रशस्ति पत्र।
7- वर्ष 2025 में विद्यालय में वार्षिकोत्सव भी पर्यावरण संरक्षण थीम पर मनाया गया। समाचार पत्रिका द्वारा प्रकाशित किया गया - "उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला स्वरूप कम्पोजिट ने वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजन में प्राइवेट स्कूलों को पछाड़ा।"
8- "मिशन शिक्षण संवाद" द्वारा "शिक्षारत्न सम्मान "प्रशस्ति पत्र।
9- वर्ष 2023-2024 में TLM मेले में प्रतिभागिता हेतु प्रशस्ति पत्र।
10- "रंगाम्बर कला प्रदर्शनी" में प्रतिभागिता हेतु प्रशस्ति पत्र।
11- प्राथमिक शैक्षिक संघ द्वारा उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान।
12- विद्यालय परिसर स्वच्छ एवं सुसज्जित रखने हेतु वर्ष 2019-20 में प्रशस्ति पत्र।
13- ब्लॉक स्तर पर निपुण छात्र सम्मान कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशस्ति पत्र।
14- लखनऊ परियोजना से थर्ड पार्टी निपुण असेस्मेंट हेतु नियुक्त सिमरन मैम तथा BEO Sir द्वारा मातृत्व दिवस कार्यक्रम की सराहना की।
15- किसी भी विद्यालय की प्रगति उचित प्रशासन व्यवस्था एवं समस्त स्टाफ की सहभागिता पर निर्भर करती है। मेरे विद्यालय में सभी अध्यापक मिल जुलकर एक परिवार की भाँति कार्य करते हैं। इसी टीम वर्क के कारण हमारा विद्यालय अग्रणी विद्यालयों में शामिल है।
👉 5- वर्तमान विद्यालय में आपके द्वारा किए जा रहे प्रेरक प्रयास।
वर्तमान विद्यालय में नियुक्ति तिथि- 26/08/2013 प्राथमिक विद्यालय में प्राध्यापक के रूप में हुई थी, वर्तमान में विद्यालय में इंचार्ज प्राध्यापक के रूप में कार्य सम्भाल रखा है।
👉 विद्यालय का भौतिक परिवेश एवं भौतिक संसाधन- चहारदीवारी युक्त पक्की इमारत, शुद्ध पानी की व्यवस्था, सबमर्सिबल, पक्के शौचालय, रसोई घर आदि, 1 स्मार्ट टी॰वी॰, कम्प्यूटर शिक्षण हेतु मैंजिक बाॅक्स, ब्लूटूथ स्पीकर आदि।
👉A- विद्यालय में नामांकन-
2025-26 = 206
👉B- विद्यालय में उपस्थिति का प्रतिशत- (3 वर्ष का)
2022-23 : 65%
2023-24 : 82%
2024-25 : 90%
👉C- विद्यालय में 100% उपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों की औसत संख्या- 72
👉D- विद्यालय के बच्चों की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता।
🎖️💢 "सत्यमेव जयते" अंतरराष्ट्रीय संस्था (USA) द्वारा आयोजित ऑनलाइन नृत्य प्रतियोगिता-विद्यालय से "बेटी बचाओ" थीम पर नृत्य में प्रतिभागिता हेतु निधि कक्षा-7 को प्रशस्ति पत्र।
💢2025-2026 "सत्यमेव जयते" अंतरराष्ट्रीय संस्था (USA) द्वारा आयोजित ऑनलाइन नृत्य प्रतियोगिता-विद्यालय से"बेटी बचाओ" थीम पर नृत्य में प्रतिभागिता हेतु कक्षा 8 की निधि छात्रा को सुन्दर बस्ता मिला हैं।
💢विप्रो अर्थियन पर्यावरण मित्र 2024-25 में राज्य स्तर पर चयन- "कचरा प्रबंधन" विषय पर प्रोजेक्ट तैयार करने हेतु पांच बच्चे आदित्य, मानवी, प्रज्ञा, यश बाबू, सनी चयनित हुए।
💢2025 2026 विप्रो अर्थियन पर्यावरण मित्र पुरस्कार पुनः प्राप्त हुआ।
🎖️ ब्लॉक स्तर पर निपुण छात्र सम्मान- "मेरा आंगन" कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा- 2 की छात्रा शिवांगी को निपुण छात्र सम्मान।
राधा कक्षा- 7 द्वारा द्वितीय स्थान
वर्ष- 2022 में NMMS परीक्षा उत्तीर्ण - नरेन्द्र कुमार
2024-25 में विज्ञान क्विज प्रतियोगिता ब्लॉक स्तर
आदित्य कक्षा-7 द्वारा प्रथम स्थान
2025-26 विज्ञान क्विज में निधि
🏅जिला/जनपद स्तर वर्ष 2024- 25
आदित्य कक्षा- 7 द्वारा प्रतिभागिता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रशस्ति पत्र।
👉E- खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की सफलता।
प्रत्येक वर्ष नए नए थीम पर वार्षिकोत्सव मनाया जाता है जिसमें सभी छात्रों तथा शिक्षकों का विशेष योगदान रहता है।
💢 2024-25 का वार्षिकोत्सव प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा पर था।
💢 2025-2026 का वार्षिकोत्सव पर था।
💢 12 जनवरी 2026 संस्कृति उत्सव में उप जिलाधिकारी द्वारा पर्यावरण थीम पर नाटक मंचन हेतु छात्रों को प्रमाण पत्र प्राप्त हुए।
💢 ब्लॉक स्तरीय 100 मी० दौड़ में रोहित कक्षा-6 द्वारा प्रथम स्थान।
💢 मीना मंच पर दो बालिकाओं का कॉमिक्स बुक्स, अपनी सफलता की कहनी में मंडल स्तर पर चयनित होना।
👉6- शिक्षक के रूप में शोध, नवाचार आदि यदि कोई हो तो उसका संक्षिप्त विवरण।
नए-नए tlm बनाना। आकलन प्रपत्र बनाना।
👉7- संकलन- प्रियंका गौतम
टीम मिशन शिक्षण संवाद आगरा, उत्तर प्रदेश

























Comments
Post a Comment