56/2026, बाल कहानी- 02 अप्रैल
#दैनिक_नैतिक_प्रभात - 56/2026
*02 अप्रैल 2026 (गुरुवार)*
#बाल_कहानी - #अशोक_का_पेड़
---------------------
एक छोटे से गाँव में एक बड़ा और हरा-भरा अशोक का पेड़ था। उस पेड़ के नीचे बच्चे रोज़ खेलते थे। पेड़ पर बहुत सारे सुन्दर पत्ते थे और उस पर चिड़ियाँ भी आकर बैठती थीं।
एक दिन रानी नाम की एक छोटी लड़की उस पेड़ के नीचे बैठी थी। वह उदास थी क्योंकि उसका खिलौना खो गया था। तभी पेड़ पर बैठी एक चिड़िया चहचहाने लगी। रानी ने ऊपर देखा और मुस्कुरा दी।
हवा चली तो अशोक के पेड़ के पत्ते हिलने लगे, जैसे पेड़ रानी को खुश करने की कोशिश कर रहा हो। तभी रानी को पास में अपना खिलौना मिल गया। वह बहुत खुश हो गई।
रानी ने पेड़ को गले लगाया और बोली, “धन्यवाद, अशोक के पेड़! तुमने मुझे खुश कर दिया।”
उस दिन से रानी रोज उस पेड़ के पास आकर खेलती और पेड़ की देखभाल करती।
#संस्कार_सन्देश -
पेड़ हमारे अच्छे दोस्त होते हैं। हमें हमेशा पेड़ों की रक्षा करनी चाहिए।
कहानीकार -
#रचना_तिवारी (प्र०अ०)
प्राथमिक विद्यालय ढिमरपुरा पुनावली कलां, ब्लाक- बबीना
जिला- झाँसी (उ०प्र०)
✏️संकलन
📝टीम #मिशन_शिक्षण_संवाद
#दैनिक_नैतिक_प्रभात
Comments
Post a Comment