64/2026, बाल कहानी - 13 अप्रैल

#दैनिक_नैतिक_प्रभात - 64/2026
*13 अप्रैल 2026 सोमवार*
#बाल_कहानी - #गिल्लू_बिल्ला_और बिल्लू_खरगोश
-----------------------

एक बार गिल्लू बिल्ला और बिल्लू खरगोश जंगल से जा रहे थे। गिल्लू बहुत डरपोक स्वभाव का था जबकि बिल्लू बहादुर स्वभाव का था। अभी वह जंगल में पहुँचे ही थे कि उन्हें एक शेर दिखाई दिया। अब गिल्लू डरपोक होने के कारण शेर को देखते ही नौ दो ग्यारह हो गया, जबकि बिल्लू ने सोचा, "देखता हूँ, शेर क्या करता है?" 
शेर कुछ देर तक तो बिल्लू को देखता रहा, फिर उसको बिल्लू को देखकर बड़ी हैरानी हुई कि बिल्लू अपनी जगह से हिला भी नहीं। बिल्लू की बहादुरी देखकर शेर बड़ा प्रसन्न हुआ और उसने बिल्लू से दोस्ती कर ली। बिल्लू घर को वापस आया तो बहुत खुश था क्योंकि शेर ने उससे दोस्ती जो कर ली थी। जब उसने यह बात गिल्लू को बतायी तो गिल्लू को अपने कानों पर विश्वास नहीं हुआ। दूसरे दिन गिल्लू, बिल्लू को लेकर जंगल में गया और शेर से मिलवाया। अब तीनों बहुत अच्छे दोस्त बन गए। अब वो बिना डर के शेर के साथ पूरा जंगल घूमा करते और प्रकृति का आनन्द लेते खुशियाँ मनाते। जंगलो, पहाड़ों, नदियों, झीलों और पशु-पक्षियों को देखते। शाम को सबको जो देखा, वह बताते।

#संस्कार_सन्देश -
सच्चे साहस से दिल जीतो, दुस्साहस से नहीं।

कहानीकार-
#सुषमा_नेगी (प्र०अ०)
राजकीय प्राथमिक विद्यालय आर्य नगर काठ बंगला नगर क्षेत्र देहरादून (उत्तराखण्ड)

✏️संकलन
📝टीम #मिशन_शिक्षण_संवाद 
#दैनिक_नैतिक_प्रभात

Comments

Total Pageviews