63/2026, बाल कहानी - 11 अप्रैल

#दैनिक_नैतिक_प्रभात - 63/2026
*11 अप्रैल 2026 (शनिवार)*
#बाल_कहानी - #सोनू_का_जन्म_दिन
---------------------

एक सोनू नाम का लड़का था। उसके घर पर एक कुत्ता था। कुत्ते का नाम शेरू था। सोनू हर शाम को शेरू को घुमाने ले जाता, फिर उसे नहलाया, फिर खाने को कुछ न कुछ देता रहता था। 
एक दिन सोनू अपने जन्मदिन का निमन्त्रण देने अपने दोस्त मोनू के घर गया था। जब वह घर आया तो उसे शेरू घर पर नहीं दिखाई दिया। सोनू ने इधर-उधर सब जगह देखा, आवाज लगाई, कहीं शेरू नहीं दिखाई दिया। वह शेरू को ढूँढते-ढूँढते दूर तक गया। उसे नींद आ गई। जब सोनू जागा तो शेरू पूँछ हिलाकर सोनू को प्यार करने लगा। सोनू ने शेरू से पूछा कि, "तुम कहाँ गए थे?" शेरू ने अपने मुँह से गेंद निकालकर सोनू को दी और कहा, "आज तुम्हारा जन्म-दिन है। मैं दुकान में गया था। मेंने दुकानदार से गेंद माँगी। उन्होंने मुझसे कहा, "जो गेंद तुम्हें पसन्द हो, उसे ले जाओ।" मैं गेंद लेकर घर आ गया।
सोनू शेरू की बातें सुनकर बहुत खुश हुआ। तभी मोनू सोनू के लिए उसके जन्म-दिन पर खिलौने लेकर आ गया मोनू ने सोनू के गले में माला पहनायी। सोनू खुशी से नाचने लगा। उसे नाचते देख मोनू और शेरू भी नाचने लगे। सभी ने सोनू का जन्म-दिन धूमधाम से मनाया।

#संस्कार_सन्देश - 
कहानी से यह शिक्षा मिलती है कि जीव-जन्तु भी अपने मालिक के प्रति वफादार होते हैं।

कहानीकार-
#दमयन्ती_राणा ( स०अ०) 
रा० जू० हा० ईड़ाबधाणी 
वि०ख०- कर्णप्रयाग 
जिला चमोली (उत्तराखण्ड)

✏️संकलन
📝टीम #मिशन_शिक्षण_संवाद 
#दैनिक_नैतिक_प्रभात

Comments

Total Pageviews