65/2026, बाल कहानी - 14 अप्रैल

#दैनिक_नैतिक_प्रभात - 65/2026
*14 अप्रैल 2026 (मंगलवार)*
#बाल_कहानी- #समझदार_चिड़िया
--------------------

रिया की मम्मी रोज सुबह उठकर चिड़िया के लिए मुँडेर पर दाना और पानी रखती थीं। चिड़िया आती और रोज मजे से दाना चुगती और पानी पीती और फिर उड़ जाती। ऐसे करते-करते चिड़िया और रिया की मम्मी की दोस्ती हो गई। कभी-कभी तो चिड़िया घर के अन्दर जाकर उसकी मम्मी के पास बैठ जाती और चीं-चीं-चीं अपनी भाषा में कहती रहती थी। रिया की मम्मी अकेली थीं और घर पर कोई साथ में रहता भी नहीं था तो चिड़िया के साथ वह भी मस्ती किया करती थीं। चिड़िया उनके पीछे-पीछे दिन भर घूमा करती थी। जहाँ वह जाती, इस कमरे में चली जाती थी और मजे से घर पर उड़ती रहती थी। इस तरह दोनों में बहुत ज्यादा दोस्ती भी हो गई थी। चिड़िया की मम्मी जब थोड़ी देर भी, चिड़िया इधर-उधर चली जाती थी तो बिना उसको देखे उन्हें चैन नहीं आता था। रिया चिड़िया को बिल्कुल भी पसन्द नहीं करती थी।
एक दिन रिया की मम्मी बीमार पड़ गई। चिड़िया रोज मुँडेर पर आये, दाना खाने के लिए चीं-चीं-चीं-चीं करे, लेकिन जब उसकी मम्मी बीमार थी तो उसको कोई भी दाना नहीं दे पाता था। रिया देखती कि चिड़िया आती है, चिल्लाती है और परेशान होती है, तब उसने ऐसे ही एक दिन मम्मी को अपनी बता दिया। मम्मी को बहुत चिन्ता हुई और बीमारी में ही धीरे से उठकर दाना पानी रखने के लिए चली गयी। अचानक चिड़िया आ गयी और चिड़िया ने एहसास कर लिया कि जो हमें दाना पानी देती हैं वह बीमार है, तो उसने उस दिन दाना नहीं खाया और वही उसकी माँ के पास सिरहाने आकर के बैठ गयी और बैठी रही.. बैठी रही। क्योंकि उस समय घर पर कोई भी नहीं था। उसकी मम्मी बहुत ज्यादा बीमार थी तो चिड़िया ने उड़कर धीरे-धीरे उनकी मम्मी की बहुत सेवा की। सामान लाकर दिया। सिरहाने पर बैठी रही हमेशा ध्यान रखती थी। 
एक दिन उसकी मम्मी जब ठीक हो गई तो चिड़िया फिर पूरे पूरे घर में उड़ने लगी और फटाफट दाना-पानी भी खाने लगी।
अब जब ये बात रिया को पता लगी तो उस दिन से रिया भी चिड़िया को पसन्द करने लगी और रोज दाना और पानी देने लगी।

#संस्कार_सन्देश -
पशु-पक्षी हमारे पर्यावरण के महत्वपूर्ण अंग हैं, अत: हमें इनका ध्यान रखना चाहिए।

कहानीकार-
छात्रा #गरिमा, कक्षा- 7
उच्च प्राथमिक विद्यालय सेमरुआ सरसौल, कानपुर नगर

✏️संकलन
📝टीम #मिशन_शिक्षण_संवाद 
#दैनिक_नैतिक_प्रभात

Comments

Total Pageviews