७३४~ अनमोल रत्न अजय कुमार मिश्र पूर्व माध्यमिक विद्यालय नरायनपुर, ब्लॉक - बेलघाट जनपद- गोरखपुर, राज्य- उत्तर प्रदेश

 🏅#अनमोल_रत्न - 2026🏅

👉1- शिक्षक : अजय कुमार मिश्र (इ०प्र०अ०)

👉2- विद्यालय : पूर्व माध्यमिक विद्यालय नरायनपुर, ब्लॉक - बेलघाट  जनपद- गोरखपुर, राज्य- उत्तर प्रदेश



👉3- शिक्षक के रूप में सेवा की शुरुआत का वर्ष- 2013

👉4- शिक्षक के रूप में प्रथम नियुक्ति 2 फरवरी 2013 को प्राथमिक विद्यालय बलुआ, क्षेत्र- बॉसगांव, जनपद- गोरखपुर 

स०अ० के रूप में हुई। वर्तमान में पूर्व माध्यमिक विद्यालय नरायनपुर, क्षेत्र- बेलघाट, जनपद- गोरखपुर पर  पर 12 अगस्त 2018 से कार्यरत हूँ। सत्र 2018-19 में कुल नामांकन 37 था। कक्षा 06 में केवल 04 नामांकन था। 

अगले सत्र में काफ़ी प्रयासों के बाद कुल नामांकन बढ़कर 60 हुआ और कक्षा  06 में ही केवल 43 नामांकन हुआ।







👉सत्र 2019-20 में तीन छात्रों का चयन राष्ट्रीय आय छात्रवृत्ति परीक्षा में हुआ।

👉सत्र 2021-22 के शुरू होने से पहले ही विद्यालय एकल हो गया और अभी तक 2026 में भी एकल ही हैं।

👉A- विद्यालय में नामांकन-  

1- सत्र 2018-19 = 37

2- सत्र 2019-20 = 60

3- सत्र 2020-21 =104

4- सत्र 2021-22 =170

5- सत्र 2022-23 =178

6- सत्र 2023-24 =176

7- सत्र 2024-25 =169

8- सत्र 2025-26 =174

जबकि विद्यालय 2021 से ही एकल हैं। अब तक 2019 से NMMSE में सफल अभ्यर्थियों की  संख्या = 34 (2025-26 में 11बच्चों का चयन)










👉राष्ट्रीय अविष्कार अभियान प्रतियोगिता में हर साल टॉप -05 में चयन। विभिन्न वर्षों में प्रथम. द्वितीय, तृतीय.. स्थान।

👉सत्र 2025-26 में श्रेष्ठा में तीन बच्चों का चयन।

👉सत्र 2025-26 में सर्वोदय विद्यालय में तीन बच्चों का चयन

निरंतर अभ्यास एवं कक्षा- 06 से ही बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताओं की तैयारी ही सफलता का सबसे बड़ा कारण है।

https://www.facebook.com/share/p/1ANzMoWhzn/

साभार - अजय कुमार मिश्र

पू० मा० वि० नरायनपुर, बेलघाट, गोरखपुर













संकलन एवं सहयोग - विक्रम सिंह मिशन शिक्षण संवाद गोरखपुर

Comments

Total Pageviews