७३३~ अनमोल रत्न सुरेन्द्र सिंह पूर्व माध्यमिक विद्यालय धूसी, टोला महुई बुजुर्ग, ब्लॉक - हाटा जनपद- कुशीनगर, राज्य- उत्तर प्रदेश

 🏅#अनमोल_रत्न शिक्षक- 2026🏅


👉1- शिक्षक - सुरेन्द्र सिंह (प्र०अ०)

👉2- विद्यालय - पूर्व माध्यमिक विद्यालय धूसी, टोला महुई बुजुर्ग, ब्लॉक - हाटा, जनपद- कुशीनगर, राज्य- उत्तर प्रदेश


👉3- शिक्षक के रूप में सेवा की शुरुआत का वर्ष- 1999
👉4- शिक्षक के रूप में प्रथम नियुक्ति 1 दिसम्बर 1999 को प्राथमिक विद्यालय दीनापट्टी, क्षेत्र- कसया, जनपद- कुशीनगर पर
स०अ० के रूप में हुईl वर्तमान में
पूर्व माध्यमिक विद्यालय धूसी टोला महुई बुजुर्ग, क्षेत्र- हाटा, जनपद- कुशीनगर पर प्र०अ० के पद पर 6 अगस्त 2015 से कार्यरत हूँ। यह विद्यालय 2009-10 में बना है परन्तु निर्माण वर्ष से लेकर हमारी पोस्टिंग होने तक विद्यालय बंद रहा। ऐसे स्थिति में विद्यालय भी जर्जर अवस्था में था और गांव वालों को भी लग गया था कि अब यह विद्यालय नहीं चलेगा, धीरे-धीरे गाँव में सम्पर्क करना शुरू किया और अभिभावकों में यह विश्वास पैदा किया कि अब यह स्कूल चलेगा।
अब आप अपने पाल्यों का नामांकन कराएं। तब तक एक शिक्षिका पदोन्नति से और आ गई,




अभिभावक सम्पर्क लगातार जारी रखने के कारण अब विद्यालय में सामुदायिक सहयोग से 3 पंखे और एक अच्छी किस्म का माइक्रोस्कोप तथा 25 गमले प्रदान किया गया। विद्यालय का भौतिक परिवेश, वाल पेंटिंग और विद्यालय में फूल-पत्ती तथा सजावटी पौधे लगाकर विद्यालय को ईकोफ्रेंडली बना दिया गया है। बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने के लिए विद्यालय का ग्रुप बनाकर प्रतिदिन अपने तरफ से और मिशन शिक्षण संवाद की तरफ से आने वाले प्रतियोगी शिक्षण सामग्री को भी प्रतिदिन भेजा जाता है। प्रतिदिन प्रोजेक्टर के माध्यम से बच्चों को एडवांस शिक्षा प्रदान कर बच्चों के सर्वांगीण विकास कराने का प्रयास किया जाता है। जिसके कारण राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृति परीक्षा में हमारे स्कूल से लगातार 4 वर्षो से कुल 7 बच्चों का चयन, वर्ष 2026-27 में 4 बच्चों का चयन हुआ है। वर्ष 2025-26 में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान में एक बच्ची सोनम गोंड का चयन अंतिम 5 में हुआ। जिसको पुरस्कार स्वरुप टेबलेट जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रदान किया गया।
बाल बेसिक तैराकी के क्रीड़ा प्रतियोगिता में 4 गोल्ड मेडल प्राप्त कर स्टेट चैंपियन बना।









👉5- वर्तमान विद्यालय में सामुदायिक सहयोग से विद्यालय प्रांगण को हरा भरा, आकर्षक एवं इकोफ्रेंडली बनाया गया।
👉A- विद्यालय में नामांकन- 
1- सत्र 2023-24 = 105
2- सत्र 2024-25 = 110
3- सत्र 2025-26 = 122
👉B- विद्यालय में उपस्थिति का प्रतिशत-
2023-24=72
2024-25=77
2025-26=80
👉C- विद्यालय में 100% उपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों की औसत संख्या- 35%
👉D- विद्यालय के बच्चों की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता।
NMMSE में सफल अभ्यर्थियों की  संख्या = 07 (2025-26 में 4 बच्चों का चयन)
👉E- खेलकूद एवं बास्केट बाल में बालक एवं बालिका की दोनों टीमें मण्डल में उपविजेता।
बाल बेसिक क्रीड़ा प्रतियोगिता : 2025-26 तैराकी में 4 गोल्ड मेडल के साथ स्टेट चैंपियन।
-मानचित्र में मण्डलीय उपविजेता।
-निबंध प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान
ब्लॉक स्तर पर।
-श्रुतिलेख और मानचित्र में ब्लॉक स्तर पर प्रथम एवं द्वितीय स्थानl
https://www.facebook.com/share/p/16eWWgub4Z/
👉6- शिक्षक के रूप में शोध, नवाचार- विज्ञान आधारित प्रोजेक्ट बनवाना, जिसमें वर्ष 2025-26 में जिला स्तर पर विद्यालय का प्रोजेक्ट पोलूशन कंट्रोलर का मॉडल चयनित हुआ और छात्र /छात्राओं की रूचि के अनुसार प्रतिदिन एक घण्टा तैराकी और बास्केट बाल, में प्रशिक्षण दिया जाता है।
👉7- संकलन कर्ता- मंजू सिंह मिशन शिक्षण संवाद टीम कुशीनगर 

Comments

Total Pageviews