68/2026, बाल कहानी- 17 अप्रैल

#दैनिक_नैतिक_प्रभात - 68/2026
*17 अप्रैल 2026 (शुक्रवार)*
#बाल_कहानी- #गणित_सब_जगह
---------------------

गाँव के पास एक सुन्दर तालाब था, जहाँ रोज कुछ बच्चे खेलने जाते थे। एक दिन विवेक सागर और उनके दोस्त तालाब के किनारे बैठे थे। तभी अचानक एक मछली पानी से ऊँची छलाँग लगाकर बाहर आयी। बच्चों को बड़ा आश्चर्य हुआ। विवेक ने कहा, “चलो, इसकी ऊँचाई मापते हैं।” उन्होंने अनुमान लगाया कि मछली लगभग पाँच मीटर ऊपर गयी होगी।
जब मछली वापस पानी में आयी तो सागर ने कहा, “ऊपर और नीचे मिलाकर दूरी दस मीटर हुई।” फिर बच्चों ने समय भी गिना। मछली ने यह छलाँग पाँच सेकेण्ड में पूरी की। अब वे उत्साहित हो गए और बोले, “चलो, इसकी गति भी निकालते हैं!” उन्होंने दूरी को समय से भाग देकर गति समझी।
धीरे-धीरे बच्चों ने तालाब के आस-पास की चीज़ों को मापना शुरू कर दिया। पेड़ों की ऊँचाई, रास्ते की लम्बाई और पानी की गहराई। उन्हें समझ में आया कि गणित सिर्फ किताबों में नहीं, बल्कि हर जगह है।
उस दिन के बाद से बच्चों को गणित बहुत अच्छा लगने लगा क्योंकि अब वे उसे खेल-खेल में सीखने लगे थे।

#संस्कार_सन्देश -
अगर हम ध्यान से देखें, तो हर छोटी-छोटी चीज़ हमें कुछ नया सिखा सकती है।

कहानीकार- 
माधव सिंह नेगी (प्र०अ०)
रा०प्रा०वि०जैली, ब्लाॅक-जखोली, जनपद- रुद्रप्रयाग

✏️संकलन
📝टीम #मिशन_शिक्षण_संवाद 
#दैनिक_नैतिक_प्रभात

Comments

Total Pageviews