७२९~ अनमोल रत्न दीवान सिंह कठायत रा०आ०प्रा०वि० उडियारी, ब्लॉक- बेरीनाग, जनपद- पिथौरागढ, राज्य- उत्तराखण्ड।
🏅#अनमोल_रत्न शिक्षक- 2025🏅
मित्रो आज हम आप का परिचय मिशन शिक्षण संवाद के माध्यम से एक ऐसे आदरणीय अनमोल_रत्न शिक्षक साथी श्री दीवान सिंह कठायत जी से करा रहे हैं जिन्होंने अपनी सकारात्मक सोच और समर्पित प्रयासों के साथ अपने जीवन को शिक्षा के उत्थान एवं मानवता के कल्याण के लिए प्रेरक एवं अनुकरणीय सेवायें करते हुए विद्यार्थियों एवं समाज को सदैव नयी दिशा देने का कार्य किया। यही कारण है कि उत्तराखण्ड की विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बीच भी विद्यालय को सामाजिक विश्वास का केन्द्र बनाने में सफलता प्राप्त की है। जो हम सभी शिक्षक के लिए भी अनुकरणीय साबित हो सकता है।इसलिए आइए देखते हैं आपके कुछ प्रेरक और अनुकरणीय आकर्षक प्रयासों को- https://www.facebook.com/share/p/1FSzzVEace/👉1- शिक्षक- दीवान सिंह कठायत (प्रधानाध्यापक)
👉2- विद्यालय- रा०आ०प्रा०वि० उडियारी, ब्लॉक- बेरीनाग, जनपद- पिथौरागढ, राज्य- उत्तराखण्ड।
👉3- शिक्षक के रूप में सेवा की शुरुआत का वर्ष- मार्च- 2005 (स०अ०) के रूप में अन्यत्र विद्यालय रा०प्रा०वि० चचरेत बेरीनाग से। इस विद्यालय रा०आ०प्रा०वि उडियारी में प्रमोशन के फलस्वरूप अगस्त- 2017 से प्रधानाध्यापक के रूप में सेवारत।
👉4- शिक्षक के रूप में मेरे द्वारा इस विद्यालय के लिए सर्वप्रथम नये भवन निर्माण की कार्यवाही की गई, जिसके फलस्वरूप नया भवन मंजूर होकर सन् 2021-22 में बनकर तैयार हुआ। स्कूली बच्चों की छलिया नृत्य टीम बनाकर विद्यालय सहित विभिन्न विभागीय एवं जनता के सार्वजनिक मंचों में उनका प्रदर्शन। प्रतिवर्ष बच्चों का नवोदय विद्यालयों में चयन, राज्य स्तर पर खो-खो टीम का प्रतिभाग, जिले में उत्कृष्ट एस०एम०सी० का विद्यालय को प्रथम पुरस्कार, अबेकस प्रतियोगिता का जिले स्तर पर प्रथम पुरस्कार तथा राज्य स्तर पर बच्चों द्वारा प्रतिभाग, प्रतिवर्ष बच्चों का मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना में चयन, छात्र संख्या में वृद्धि, सरकारी स्कूलों के प्रति जनता का विश्वास जाग्रत करना, स्व-रचित अनेक प्रार्थनाओं व देशगीत /राज्य गीतों का स्कूल में गायन/प्रदर्शन, अनेक बाल कविताओं व कहानियों की रचना कर विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशन, उत्कृष्ट शिक्षक का दो बार जिला स्तर पर प्रथम पुरस्कार, विद्यालय परिसर में जन सहयोग से प्रार्थना स्थल में लाकटाईल विछान निर्माण, पेयजल टैंक निर्माण, विधायक निधि से चहारदीवारी निर्माण, नौले का सौन्दर्यीकरण, सड़क पर प्रतीक्षालय निर्माण, विद्यालय में भव्य पुस्तकालय का निर्माण, नवाचारी गतिविधियों को शिक्षण में लागू करना आदि-आदि।
A- विद्यालय में नामांकन -
वर्ष 2022-23 - 62 बच्चे,
2023-24 - 58 बच्चे,
2024-25 - 58 बच्चे।
B- विद्यालय में उपस्थिति का प्रतिशत-
2022-23 - 95 प्रतिशत,
2023-24 - 94 प्रतिशत,
2024-25 - 96 प्रतिशत।
C- विद्यालय में 100 प्रतिशत उपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों की औसत संख्या- 55-से 97 प्रतिशत।
D- विद्यालय के बच्चों की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता।

वर्ष 2022-23 जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा -1, राजीव गाँधी नवोदय प्रवेश परीक्षा- 1 तथा अभिनव विद्यालय- 3 बच्चे।
2023-24 अभिनव विद्यालय- 5 बच्चे,
2024-25 राजीव गाँधी नवोदय प्रवेश परीक्षा- 2 बच्चे तथाअभिनव विद्यालय-5 बच्चे।
E- खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की सफलता।
वर्ष 2022-23 खो-खो में राज्य स्तर पर प्रतिभाग बच्चों की संख्या- 02,
ब्लॉक स्तर पर खो-खो कबड्डी व एथलेटिक्स में प्रथम स्थान बच्चों की संख्या-25,
मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना में एक बालक का चयन।
वर्ष 2023-24 में खो-खो कबड्डी में ब्लॉक में प्रथम श्रेणी दौड़ व कूद में दो बच्चों का जिले हेतु चयन, एक बालिका का मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना में चयन।
वर्ष 2024-25 में खो-खो कबड्डी में ब्लॉक में प्रथम श्रेणी व एक बालिका का मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना में चयन।

👉6- शिक्षक के रूप में शोध, नवाचार- क्रियात्मक शोध-2013 में जिले में प्रथम स्थान, नवाचारी गतिविधियों के कारण वर्ष- 2022 व 2025 में जिले के उत्कृष्ट शिक्षक का पुरस्कार, अनेक पत्र पत्रिकाओं में स्वरचित प्रार्थनाओं, कहानियों, आरतियों, कविताओं व लेखों के छपने से अनेकों लेखन पुरस्कार, वर्ष 2022-23 में आनन्दम् पाठ्यचर्या कार्यशाला 5 दिवसीय सीमैट देहरादून में कहानी निर्माण में प्रतिभाग, विद्यालय को वर्ष 2024 का जिले स्तर का प्रथम/सर्वश्रेष्ठ एस०एम०सी० का पुरस्कार, विद्यालय की छलिया टीम को गंगोलीहाट व बेरीनाग महोत्सव में प्रथम श्रेणी पुरस्कार तथा अध्यापन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों हेतु वर्ष- 2024 का शैलेष मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार प्रदान किया गया है।
👉7- संकलन - दीवान सिंह कठायत प्रधानाध्यापक, राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय उडियारी बेरीनाग, जनपद पिथौरागढ उत्तराखण्ड।
नोट- यदि आप भी एक सरकारी विद्यालय के शिक्षक हैं और आपने भी अपने विद्यालय में कुछ ऐसे प्रेरक और अनुकरणीय कार्य किए हैं जो हम जैसे अनेकों शिक्षकों के लिए भी प्रेरक एवं अनुकरणीय हो सकते हैं तो उसका विवरण और विवरण को प्रमाणित करती हुई कुछ महत्वपूर्ण फोटो मिशन शिक्षण संवाद के वाट्सअप नम्बर- 9458278429 पर जरूर भेजें। क्योंकि जिस तरह से सरकारी शिक्षा और शिक्षक के नाम पर अनेकों भ्रम और भ्रान्तियों के साथ उसके सामाजिक विश्वास को कमजोर करने के लिए, नकारात्मकता फैलाई जाती रहती है, उसके लिए हम सभी को अपनी सकारात्मकता की लाइन इतनी अधिक लम्बी करनी होगी। जिससे नकारात्मकता फैलाने वाले स्वयं एक दिन सकारात्मक होकर सरकारी शिक्षा और शिक्षक के प्रयासों को मानने एवं स्वीकारने को मजबूर हो जायें। क्योंकि-
"हमने ही बदला था। हम ही बदल रहे हैं। हम ही बदलकर रहेंगे"
धन्यवाद!🙏🙏🙏
विमल कुमार
टीम मिशन शिक्षण संवाद
27-10-2025

Comments
Post a Comment