महिला सशक्तिकरण विशेषांक 339
*👩👩👧👧महिला सशक्तीकरण विशेषांक-339*
*मिशन शिक्षण संवाद परिवार की बहनों की संघर्ष और सफ़लता की कहानी*
दिनाँक- 27/10/2025
नाम:- गुप्ता राजेश्वरी
पद:- सहायक अध्यापिका
विद्यालय:- प्राथमिक विद्यालय जयसिंहगढ़
विकास क्षेत्र:- बाबा बेलखरनाथ धाम
जनपद:- प्रतापगढ़
*सफलता एवं संघर्ष की कहानी* *प्रथम नियुक्ति:-* मैं गुप्ता राजेश्वरी सहायक अध्यापिका मेरी प्रथम नियुक्ति बी.टी.सी. प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात 9 अगस्त, 2014 को प्राथमिक विद्यालय जयसिंहगढ़, विकास क्षेत्र- बाबा बेलखरनाथ धाम, जनपद प्रतापगढ़ में हुई।
*वर्तमान नियुक्ति:-* वर्तमान में भी में प्राथमिक विद्यालय जयसिंहगढ़ में ही कार्यरत हूँ।
*विद्यालय जीवन की समस्याएं एवं समाधान:-* बेसिक शिक्षा विभाग में नियुक्ति के पश्चात मुझे बहुत सारी चुनौतियों का सामना करना पड़ा, जहाँ बच्चों का नियमित विद्यालय ना आना सबसे बड़ी चुनौती थी।शुरुआत में प्रार्थना सभा में 5 -10 बच्चे ही प्रार्थना में रहते थे। बाउण्ड्रीवॉल ना होने के कारण वहां से गुजरने वाले ग्रामीण _नई घोड़ी नई चाल_ जैसे ताने भी मारते थे। मैंने उनकी बातों पर ध्यान न देकर अपने कार्य पर ध्यान दिया। मैंने योगासन, खेल, कला एवं क्राफ्ट को आधार बनाकर वातावरण को रुचिकर बनाया एवं नियमित अभिभावक सम्पर्क कर बच्चों का ठहराव विद्यालय में सुनिश्चित किया। शिक्षण को प्रभावी बनाने के लिए मैंने अलग-अलग विषयों के टी.अल.एम. बनाये एवं कहानी कविताओं के माध्यम से पढाना शुरू किया। आज वहां के ग्रामीण मुझे सम्मान की नजरों से देखते हैं और अभिभावक एवं स्टाफ हर सम्भव मदद भी करते है।
*कार्यक्षेत्र की उपलब्धियां:-* 1.ब्लॉक स्तर पर बच्चों का विभिन्न खेलों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग।
2.सत्र 2021- 2022 में ब्लॉक स्तर पर बच्चों ने योगासन में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
3.सत्र 2024 -2025 में योगासन प्रतियोगिता में बच्चों ने जनपद स्तर पर प्रथम एवं मण्डल स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
4.निपुण विद्यालय
5.सत्र 2024-2025 मैं गणित/ विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी, जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान में बच्चों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
*स्वयं की उपलब्धि:-*
1.सत्र 2023 -2024 निपुण विद्यालय कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मान प्राप्त हुआ।
2.05 सितम्बर 2024 को शिक्षक दिवस पर जनपद स्तरीय आदर्श शिक्षक सम्मान प्राप्त हुआ।
3.सत्र 2024-20 25 में जनपद स्तरीय योग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं 17 जून, 2025 को राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में महिला प्रतिभागी में जिले से नेतृत्व करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
4.जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में 9 सितंबर 2024 को आयोजित नवाचार मेले में प्रतिभाग व प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया।
*मिशन शिक्षण संवाद के लिए संदेश*:- मिशन शिक्षण संवाद एक ऐसा प्लेटफॉर्म प्रदान करता है जहां विकास खंडों के सक्रिय शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के नवाचारों से सीखते-सिखाते हुए हम बच्चों का भविष्य उज्जवल बनाने का प्रयास करते हैं। मेरा यहां सौभाग्य है कि मुझे इस मिशन का हिस्सा बनने का मौका प्राप्त हुआ।
_✏संकलन_
ज्योति कुमारी
*📝टीम मिशन शिक्षण संवाद।*
Comments
Post a Comment