७२६~ अनमोल रत्न मिथिलेश कुमार (स०अ०) उच्च प्राथमिक विद्यालय डुमरी, वि०ख०- विशुनपुरा, जनपद- कुशीनगर (उ०प्र०)

 🏅#अनमोल_रत्न शिक्षक-2025🏅

मित्रो आज हम आपका परिचय मिशन शिक्षण संवाद के माध्यम से जनपद कुशीनगर से अनमोल रत्न शिक्षक साथी मिथिलेश कुमार जी से करवा रहे हैं। जिन्होंने अपनी सकारात्मक सोच एवं समर्पित प्रयासों से विद्यालय को उत्तरोत्तर प्रगतिशील बनाकर सामाजिक विश्वास का केन्द्र बनाने की सफलता प्राप्त की है जो हम सभी के लिए भी अनुकरणीय साबित हो सकते हैं।

आइये देखते हैं आपके द्वारा किये जा रहे प्रेरक एवं अनुकरणीय प्रयासों को-

https://www.facebook.com/share/p/1KVzb9LiJj/
👉1- शिक्षक- मिथिलेश कुमार (स०अ०)
🌹2-  विद्यालय- उच्च प्राथमिक विद्यालय डुमरी, वि०ख०- विशुनपुरा, जनपद- कुशीनगर (उ०प्र०)
👉3- शिक्षक के रूप में सेवा की शुरुआत वर्ष- 2015 से
👉4- पढ़ाई में कमजोर तथा प्रतियोगी परिक्षाओं में भाग लेने वाले बच्चों को Extra Class की व्यवस्था। विद्‌यालय में अभिभावकों की निर्बाध आवाजाही, हेल्पडेस्क तथा गुणवत्ता युक्त बैठकों से छात्रा नामांकन तथा छात्र ठहराव में वृद्धि। स्कूल समय के बाद जनसंपर्क।






👉5- प्रार्थना सभा के बाद विभिन्न गतिविधियाँ जैसे- GK, अच्छी आदतें, अंग्रेजी के वाक्य बोलना प्रेरक कहानियाँ तथा मिशन शिक्षण संवाद द्वारा प्रतिदिन भेजे जाने वाले श्यापट्ट कार्य का वाचन और योगा अनिवार्य रूप से कराया जाना। राष्ट्रीय आय आधारित परीक्षा तथा नवोदय, विद्याज्ञान परीक्षा की तैयारी स्वयं मेरे द्वारा कराई जा रही है।
👉A. वि‌द्यालय नामांकन :
सत्र 22-23 : 59
सत्र 23-24 : 66
सत्र 24-25 : 72
👉B. वि‌द्यालय में उपस्थिति का % :
सत्र 23-24 : 77%
सत्र 24-25 : 83 %
सत्र 25-26 : 87%
👉C. विद‌्यालय में 100% उपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों की औसत- 59%
👉D. प्रतियोगी परिक्षाओं में सफलता-
NMSE परीक्षा में अब तक 04
विज्ञान प्रदर्शनी में ब्लॉक स्तर क्विज में 1 स्थान पर
विज्ञान प्रदर्शनी मॉडल में ब्लॉक स्तरीय 1st
विज्ञान प्रदर्शनी क्विज जिला स्तरीय  प्रतियोगिता  मे द्वितीय स्थान।
सड़क सुरक्षा सप्ताह ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता - प्रथम स्थान
सडक सुरक्षा ब्लॉक स्तरीय कला प्रतियोगिता प्रथम स्थान, डाइट पर गणित प्रतियोगिआ मे तीसरा स्थान
उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता में ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान तथा जनपद स्तर पर प्रथम 5 में स्थान।











👉E. खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता:
खेल कूद ( ब्लॉक स्तर) -
2022-23 : 01 छात्र 1 छात्रा
2023-24 : 01 छात्र 1
2024-25 : 02 छात्र
👉6- व्यक्तिगत उपलब्धि (शिक्षक के रूप में)
     सत्र 2025 में
A- राज्य स्तरीय मिशन शिक्षण सवाद के माध्यम से प्रकृति मित्र बरेली में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित होने का अवसर प्राप्त हुआ।
B- कुशीनगर में राज्य स्तरीय कार्यशाला में प्रतिभाग किया।
C- 2023 मे SCERT द्वारा द्वारा आयोजित गणित रेमेडियल टीचिंग मे प्रशिक्षण के लिए लखनऊ गये  प्रशिक्षण के उपरांत डायट पर लगभग 1 महीने तक गणित संदर्भ दाता के रूप में प्रशिक्षण दिए। सत्र - 2024-25
D- बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में विशिष्ट योगदान के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया।
















👉7- संकलन कर्ता-
मिथिलेश कुमार (स.अ.)
उच्च प्राथमिक विद्यालय डुमरी, ब्लॉक- विशुनपुरा, जिला- कुशीनगर

नोट- यदि आप भी एक सरकारी विद्यालय के शिक्षक हैं और आपने भी अपने विद्यालय में कुछ ऐसे प्रेरक और अनुकरणीय कार्य किए हैं जो हम जैसे अनेकों शिक्षकों के लिए भी प्रेरक एवं अनुकरणीय हो सकते हैं तो उसका विवरण और विवरण को प्रमाणित करती हुई कुछ महत्वपूर्ण फोटो मिशन शिक्षण संवाद के वाट्सअप नम्बर- 9458278429 पर जरूर भेजें। क्योंकि जिस तरह से सरकारी शिक्षा और शिक्षक के नाम पर अनेकों भ्रम और भ्रान्तियों के साथ उसके सामाजिक विश्वास को कमजोर करने के लिए, नकारात्मकता फैलाई जाती रहती है, उसके लिए हम सभी को अपनी सकारात्मकता की लाइन इतनी अधिक लम्बी करनी होगी। जिससे नकारात्मकता फैलाने वाले स्वयं एक दिन सकारात्मक होकर सरकारी शिक्षा और शिक्षक के प्रयासों को मानने एवं स्वीकारने को मजबूर हो जायें। क्योंकि-
"हमने ही बदला था। हम ही बदल रहे हैं। हम ही बदलकर रहेंगे"
धन्यवाद!🙏🙏🙏
विमल कुमार
टीम मिशन शिक्षण संवाद
21-10-2025



Comments

Total Pageviews