विषय- संस्कृत, प्रकरण- व्याकरण उत्तम पुरुष शीट क्रमांक -43/2025, दैनिक संस्कृत शिक्षण

✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️


क्रमांक- 43/2025

#दैनिक_संस्कृत_शिक्षण (व्याकरण- अभ्यास कार्य)

दिनांक- 18/10/2025 

दिन- शनिवार 

#प्रकरण- #व्याकरण- उत्तम पुरुष 

--------------------


फेसबुक पर देखने व फीडबैक देने हेतु क्लिक करें!👇

https://www.facebook.com/share/p/17TYCMUoEx/


उत्तम पुरुष-

एकवचन द्विवचन बहुवचन 

अहम्     आवाम्    वयम् 

(मैं)    (हम दोनों)   (हमसब)

ये कर्ता के रूप में उत्तम पुरुष में प्रयोग होते हैं तथा शब्दरूप में प्रथमा विभक्ति में।

क्रिया -

पठ्- पठामि पठावः पठामः

कृ- करोमि   कुर्वः   कुर्मः

अस् - अस्ति  स्वः    स्मः

चल् - चलामि   चलावः चलामः

 धातु के अन्त में आमि आवः आमः लगाने पर उत्तम पुरुष की क्रिया बनती है।

अहं पठामि। (मैं पढ़ता हूँ।) 

आवां चलावः। (हम दोनों चलते हैं।) 

वयं क्रीडामः। (हम सब खेलते हैं।)

अहं छात्रः अस्मि। (मैं छात्र हूँ।)

आवां शिक्षकौ स्वः। (हम-दोनों शिक्षक हैं।)

वयं बालिकाः स्मः। (हम सब बालिकाएँ हैं।)


अभ्यास प्रश्न-

प्रश्न 1- निम्नलिखित वाक्यों का हिन्दी में अनुवाद करो। 

क- अहं गच्छामि।

ख- आवां चलावः। 

ग- वयं क्रीडामः।

घ - आवां कृषकौ स्वः।

ङ- वयं शिष्याः स्मः।


प्रश्न- 2- निम्नलिखित शब्दों के वचन बताओ।

 वयम्, अहम्, आवाम्, स्मः, क्रीडावः, पिबामि।


प्रश्न -3- निम्नलिखित धातुओं को उत्तम पुरुष में लिखो। 

वद्, हस्, पिब्, दृश्, अस्


 प्रश्न 4 - कोष्ठक में दिए गए क्रिया पदों के अनुसार खाली जगह भरो।

क- आवां ....(लिख्)

ख- वयं बालकाः ... (अस्)


तकनीकी सहयोगी एवं प्रमुख सहयोगी- #जुगल_किशोर_त्रिपाठी #झाँसी

एवं

#माया_त्रिपाठी #भदोही


संकलन:- #टीम_मिशन_शिक्षण_संवाद

#दैनिक_संस्कृत_शिक्षण


✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️

Comments

Total Pageviews