विषय- संस्कृत, प्रकरण- व्याकरण (क्रिया का परिचय) शीट क्रमांक -40/2025 का हल, दैनिक संस्कृत शिक्षण
क्रमांक- 40/2025 का हल
#दैनिक_संस्कृत_शिक्षण (अभ्यास कार्य)
दिनांक- 13/10/2025
दिन- सोमवार
प्रकरण- #व्याकरण (क्रिया का परिचय)
अभ्यास कार्य
------------------------
फेसबुक पर देखने व फीडबैक देने के लिए क्लिक करें!
https://www.facebook.com/share/p/1BPAtRX4UE/
अभ्यास कार्य (व्याकरण)-
बच्चों! कल लट्लकार की क्रियाओं को समझा। आज प्रथम पुरुष के कर्ताको जानेंगे। तभी संस्कृत अनुवाद करने में सरलता होगी। संज्ञा, सर्वनाम और विशेषण शब्द की प्रथमा विभक्ति प्रथम पुरुष के कर्ता होते हैं।
प्रथम पुरुष-
एकवचन, द्विवचन, बहुवचन-
पु०-सः (वह) तौ (वेदोनों) ते (वे सब)
बालकः बालकौ बालकाः
कृषकः कृषकौ कृषकाः
स्त्री. सा ते ताः
बालिका बालिके बालिकाः
रमा रमे रमाः
वाक्य का अभ्यास-
एकवचन- बालकः पठति। (बालक पढ़ता है।)
द्विवचन- बालकौ पठतः।
(दो बालक पढ़ते हैं।)
बहुवचन- बालकाः पठन्ति।
(बालक पढ़ते हैं।)
अभ्यास प्रश्न-
प्रश्न 1- हिन्दी में अनुवाद करो।
(क) सः खादति।
उत्तर- वह खाता है।
(ख) तौ पठतः।
उत्तर- वे दोनों पढ़ते हैं।
(ग) ते लिखन्ति।
(घ) बालिकाः गायन्ति।
उत्तर- बालिकाएँ गाती हैं।
(ङ) राधा धावति।
उत्तर- राधा दौड़ती है।
प्रश्न 2- संस्कृत में अनुवाद करो।
क- दो बालक जाते हैं।
उत्तर- बालकौ गच्छत:।
ख -दो बालिकाएँ दौड़ती हैं।
उत्तर- बालिकौ धावत:।
ग- वह खाती है।
उत्तर- स: खादति।
घ- वे सब बोलते हैं।
उत्तर- ते वदन्ति।
प्रश्न 3- रिक्त स्थान को पूरा करो
क- मोहनः ..पठति..। (पठति, पठन्ति)
ख- सा: ..लिखन्ति..। (लिखतः, लिखन्ति)
ग- रामौ ..गच्छत: ..। (गच्छति, गच्छतः)
घ- बालकाः ..क्रीडन्ति..। (क्रीडन्ति, क्रीडतः)
ङ- ते ..हसन्ति..। (हसति, हसन्ति)
प्रश्न 4- तीनों वचनों में लिखो-
सः, सा, शुकः, बालिका, छात्रा, पठ्, चल्, पिब्
उत्तर- सः- सः तौ ते
सा- सा ते ताः
शुकः- शुकः शुकौ शुकाः
बालिका- बालिका बालिके बालिकाः
छात्रा - छात्रा छात्रे छात्राः
पठ्- पठति पठतः पठन्ति
चल्- चलति चलतः चलन्ति
पिब्- पिबति पिबतः पिबन्ति
तकनीकी सहयोगी एवं प्रमुख सहयोगी-
#जुगल_किशोर_त्रिपाठी #झाँसी
एवं
#माया_त्रिपाठी #भदोही
संकलन:-
#टीम_मिशन_शिक्षण_संवाद
#दैनिक_संस्कृत_शिक्षण
✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️

Comments
Post a Comment