७२५~ अनमोल रत्न राजेश्वर प्रसाद यादव उच्च प्राथमिक विद्यालय बिजुआ कलां, ब्लॉक- पचपेड़वा, जनपद- बलरामपुर राज्य- उत्तर प्रदेश

 🏅#अनमोल_रत्न शिक्षक-2025🏅

मित्रो आज हम आपका परिचय मिशन शिक्षण संवाद के माध्यम जनपद बलरामपुर के अनमोल रत्न शिक्षक सहयोगी राजेश्वर प्रसाद यादव जी से करवा रहे हैं जिन्होंने अपने सकारात्मक एवं समर्पित प्रयासों से विद्यालय एक ऐसी पहचान दी है जिससे विद्यालय का नाम एवं स्थान सम्पूर्ण क्षेत्र में विश्वास का केन्द्र बन चुका है। आपके प्रेरक और सकारात्मक प्रयासों का ही परिणाम हैं कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में बच्चे उत्कृष्ट सफलता प्राप्त कर रहे हैं जिससे विद्यालय में बच्चों के नामांकन में भी उत्तरोत्तर वृद्धि होती जा रही है। आपके प्रेरक एवं सकारात्मक प्रयास हम सभी के लिए भी प्रेरक एवं अनुकरणीय साबित होंगे।


आइये जानते हैं आपके द्वारा किए गये सफल प्रयासों कों-

👉1- शिक्षक का नाम राजेश्वर प्रसाद यादव
पद- सहायक अध्यापक
👉2- विद्यालय का नाम- उच्च प्राथमिक विद्यालय बिजुआ कलां, ब्लॉक- पचपेड़वा, जनपद- बलरामपुर
राज्य- उत्तर प्रदेश
👉3- शिक्षक के रूप में सेवा की शुरुआत का वर्ष 2015
https://www.facebook.com/share/p/17XPCDK6KW/
👉 वर्तमान विद्यालय में  मेरी नियुक्ति 2018 में हुईं जब विद्यालय में 42 बच्चे नामांकित थे और विद्यालय की स्थिति सही नहीं थी।




2021 में मुझे NMMS के बारे में जानकारी प्राप्त हुआ और बच्चों की तैयार कराई जिसमें जनपद में 25 बच्चे चयनित हुए उसमें से 9 बच्चे मेरे विद्यालय से थे। लगातार 4 वर्षों से प्रतियोगी परीक्षाओं में सर्वाधिक चयन देने वाला विद्यालय बना है। इसलिए अब दूर-दूर से बच्चे नामांकन कराने लगे, इसलिए विद्यालय की स्थिति बहुत अच्छी हो गई है। इस कारण विद्यालय बच्चे लगातार 5 वर्षों से ब्लॉक स्तर जिले स्तर पर होनी वाली प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं और सम्मान प्राप्त कर रहे हैं।





👉A- विद्यालय में नामांकन-  (3 वर्ष का)
2023- 119
2024- 122
2025- 132
👉B- विद्यालय में उपस्थिति का प्रतिशत- (3 वर्ष का)
2023- 72%
2024- 71%
2025- 78%
👉C- विद्यालय में 100% उपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों की औसत संख्या- 30%
👉D- विद्यालय के बच्चों की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता।
वर्ष, परीक्षा का नाम, उत्तीर्ण विद्यार्थियों की संख्या
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति
2022 - 9 बच्चे
2023 - 12 बच्चे
2024 - 15 बच्चे
2025 - 11 बच्चे
अटल आवासीय विद्यालय सिसवा गोंडा
2024 - 10 बच्चे
2025 - 10 बच्चे
श्रेष्ठा योजना
2023 - 2 बच्चे
2024 - 2 बच्चे
2025 - 1 बच्चा







👉E- खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की सफलता।
वर्ष, प्रतियोगिता का नाम एवं स्तर, विद्यार्थियों की संख्या,
(स्तर में- ब्लॉक, जिला, राज्य, राष्ट्रीय लिखना है)
सड़क सुरक्षा चित्रकारी प्रतियोगिता (2023) ब्लॉक  में द्वितीय स्थान 01 छात्रा
400 मीटर दौड़ में( 2024) ब्लॉक में प्रथम स्थान - 01छात्र
लंबी कूद में (2024)ब्लॉक  तृतीय स्थान - 1 छात्र
👉 प्रतियोगी परीक्षाओं, पर्यावरण संरक्षण, स्मार्ट क्लास के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास करने का सदैव प्रयास रहता है।









मिशन शिक्षण संवाद के द्वारा पेपर निर्माण कार्य में (राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा, अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा एवं नवोदय प्रवेश परीक्षा) मेरा  भी अल्प सहयोग रहता है।
संकलन- राजेश्वर प्रसाद यादव बलरामपुर

नोट- यदि आप भी एक सरकारी विद्यालय के शिक्षक हैं और आपने भी अपने विद्यालय में कुछ ऐसे प्रेरक और अनुकरणीय कार्य किए हैं जो हम जैसे अनेकों शिक्षकों के लिए भी प्रेरक एवं अनुकरणीय हो सकते हैं तो उसका विवरण और विवरण को प्रमाणित करती हुई कुछ महत्वपूर्ण फोटो मिशन शिक्षण संवाद के वाट्सअप नम्बर- 9458278429 पर जरूर भेजें। क्योंकि जिस तरह से सरकारी शिक्षा और शिक्षक के नाम पर अनेकों भ्रम और भ्रान्तियों के साथ उसके सामाजिक विश्वास को कमजोर करने के लिए, नकारात्मकता फैलाई जाती रहती है, उसके लिए हम सभी को अपनी सकारात्मकता की लाइन इतनी अधिक लम्बी करनी होगी। जिससे नकारात्मकता फैलाने वाले स्वयं एक दिन सकारात्मक होकर सरकारी शिक्षा और शिक्षक के प्रयासों को मानने एवं स्वीकारने को मजबूर हो जायें। क्योंकि-
"हमने ही बदला था। हम ही बदल रहे हैं। हम ही बदलकर रहेंगे"
धन्यवाद!🙏🙏🙏
विमल कुमार
मिशन शिक्षण संवाद
17-10-2025



Comments

Total Pageviews