विषय- संस्कृत, प्रकरण- व्याकरण अभ्यास कार्य शीट क्रमांक -44/2025 का हल, दैनिक संस्कृत शिक्षण

✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️


क्रमांक- 44/2025 का हल

#दैनिक_संस्कृत_शिक्षण (अभ्यास कार्य)

दिनांक- 27/10/2025 

दिन- सोमवार 

प्रकरण- # व्याकरण- अभ्यास_कार्य

--------------------


फेसबुक पर देखने व फीडबैक देने हेतु क्लिक करें!👇

https://www.facebook.com/share/p/1CF3LTfQfV/


प्रश्न 1- लट् लकार का प्रयोग किस काल के लिए किया जाता है?

उत्तर - लट् लकार का प्रयोग वर्तमान काल के लिए किया जाता है।


प्रश्न 2 - मध्यम पुरुष और उत्तम पुरुष के कर्ता को लिखो।

उत्तर - मध्यम पुरुष- त्वम्   युवाम्   यूयम् 

         उत्तम पुरुष- अहम्  आवाम्  वयम् 


प्रश्न 3- निम्नलिखित शब्दों के पुरुष और वचन बताओ।

 ते- प्रथम पुरुष, बहुवचन 

अहम्- उत्तम पुरुष, एकवचन 

सा- प्रथम पुरुष, एक वचन

त्वम्- मध्यम  पुरुष, एक वचन

 वयम्- उत्तम पुरुष, बहुवचन

 तौ- प्रथम पुरुष, द्विवचन

 यूयम्- मध्यम पुरुष, बहुवचन

 एषः - प्रथम पुरुष, एकवचन

 आवाम्- उत्तम पुरुष, द्विवचन


प्रश्न 4- निम्नलिखित क्रिया पदों में पुरुष और वचन बताओ।

उत्तर- लिखसि- मध्यम पुरुष, एकवचन

 पठथः - मध्यम पुरुष, द्विवचन

 चलति- प्रथम पुरुष, एकवचन

 क्रीडामि- उत्तम पुरुष, एक वचन

 हसतः- प्रथम पुरुष, द्विवचन

 पठन्ति- प्रथम पुरुष, बहुवचन


तकनीकी सहयोगी एवं प्रमुख सहयोगी- #जुगल_किशोर_त्रिपाठी #झाँसी

एवं

#माया_त्रिपाठी #भदोही


संकलन:- #टीम_मिशन_शिक्षण_संवाद

#दैनिक_संस्कृत_शिक्षण


✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️

Comments

Total Pageviews