बछेंद्री पाल

भारत की वह बेटी जिसने

अद्भुत कारनामा कर दिखाया

एवरेस्ट पर फतह करके

भारत का मान बढ़ाया।।


24 मई 1954 को नकुरी 

उत्तराखंड में जन्मीं बछेंद्री पाल

बचपन से ही मेधावी और प्रतिभाशाली

बालिका थी बछेंद्री पाल।।


सफल पर्वतारोही बनकर एवरेस्ट की 

चोटी पर भारत का झंडा लहराया

एवरेस्ट की चोटी पर पहुँचने वाली विश्व 

की पाँचवीं महिला होने का गौरव पाया


पदम श्री और अर्जुन पुरस्कार जैसे 

उत्कृष्ट सम्मान पाए आपने

नारी शक्ति को सम्पूर्ण विश्व में

स्थान दिलाया आपने।।


रचनाकार

मृदुला वर्मा,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय अमरौधा प्रथम,

विकास खण्ड-अमरौधा,

जनपद-कानपुर देहात।

Comments

Total Pageviews