बुद्ध पूर्णिमा

गौतम बुद्ध की शिक्षाओं पर हो ध्यान,

इन पर चलकर बनेगा यह जीवन महान।

बुद्ध के चार आर्य सत्य को तुम जानो,

समझ कर करो सुखद जीवन यापन।।


वैशाख माह की पूर्णिमा को इसे मनाते,

इसी दिन बुद्ध की ज्ञान प्राप्ति हैं बताते।

महा निर्वाण भी इसी दिन हुआ था,

बुद्ध जयंती, वैशाख पूजा नाम से सभी बुलाते।।


हिंदू धर्म बुद्ध को विष्णु का नौवां अवतार बताते,

चीन, भारत, नेपाल, श्रीलंका आदि कई देश मनाते।

मूर्ति पर फल- फूल चढ़ाकर दीपक का विधान,

सद्कार्यों से पुण्य प्राप्ति का मार्ग हैं बताते।।


बौद्ध धर्मानुयायी ग्रंथों का पाठ हैं करते,

आस्था के साथ घरों में दीपक जलाते।

भगवान विष्णु चंद्र देव की पूजा भी बताते,

पाप मुक्ति हेतु नदी में स्नान की क्रिया करते।।


बुद्ध के उपदेशों को जीवन का आधार बनाएँ,

आओ विश्व में शांति का प्रचार कराएँ।

बच्चों को उस ज्ञान से अवगत कराएँ,

चलो धरा पर शांति का उत्सव मनाएँ।।


रचयिता
नम्रता श्रीवास्तव,
प्रधानाध्यापिका,
प्राथमिक विद्यालय बड़ेह स्योढ़ा,
विकास खण्ड-महुआ,
जनपद-बाँदा।


Comments

Total Pageviews