जैव विविधता दिवस

जैव विविधता शब्द का, 

अर्थ है बहुत विशाल,

मानव जीवन समृद्धि को, 

विविधता को हर हाल।।


पौधे, जानवर, मनुष्य सहित,

सभी प्रजातियों को संदर्भित करता है।

जीवों की संख्या के सापेक्ष,

परिवर्तन सिलता प्रदर्शित करता है।।


जय विविधता संसाधन है वह स्तंभ,

सभ्यताओं के निर्माण रखता है दम। 

विविध पेड़-पौधे देते हैं जो औषधियाँ,

आर्थिक महत्व संग देते हैं उपलब्धियाँ।।


1985 में "जैव विविधता" शब्द इतिहास में गढ़ा गया,

 22 मई सन 1993 में पहली बार दिवस मनाया गया।

जीव-जंतुओं की रक्षा हेतु प्रतिवर्ष,

जैव विविधता महत्त्व बताया गया।।


"सभी जीवन के लिये हो एक,

साझा भविष्य निर्माण" 2022 का है थीम।

पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण-पोषण को,

सामने आये राष्ट्रीय-अन्तरराष्ट्रीय सभी टीम।।


रचयिता
वन्दना यादव "गज़ल"
अभिनव प्रा० वि० चन्दवक,
विकास खण्ड-डोभी, 
जनपद-जौनपुर।

Comments

Total Pageviews