पण्डित जवाहरलाल नेहरु

भारत के वह प्रमुख राजनेता

और वीर स्वतन्त्रता सेनानी

जवाहरलाल नेहरू नाम उनका

उनकी अमर है कहानी।।


14 नम्बर 1889 को प्रयागराज 

में जन्मे पण्डितजवाहरलाल नेहरू

उनकी माता का नाम स्वरूपरानी

और पिता का नाम मोतीलाल नेहरु।।


गांधी जी के साथ मिलकर देश की 

स्वतन्त्रता के लिए संघर्ष किया

देश के प्रथम प्रधानमंत्री सभी के

हृदय में आपने राज किया।।


बच्चों से विशेष लगाव के कारण

चाचा नेहरु कहलाए

अपने महान कार्यों के कारण

भारत रत्न आप पाए।।


27 मई 1964 को चाचा नेहरू

सदा के लिए दुनिया छोड़ गए

उनके शान्ति और एकता के प्रयास

सभी के मन में देश प्रेम भर गए।।


रचनाकार

मृदुला वर्मा,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय अमरौधा प्रथम,

विकास खण्ड-अमरौधा,

जनपद-कानपुर देहात।

Comments

Total Pageviews