बुद्ध पूर्णिमा

बुद्ध ने हमको सिखाया,

मन को विजय करना।

दूसरों के दु:ख में दुखी होना,

बेहतर मनुष्य बनना।।


बुद्ध ने हमको बताया,

क्रोध और घृणा से बचना।

खुद को जानोगे तो करोगे,

जगत हित कोई रचना।।


बुद्ध ने हमको दिखाया,

शान्ति से होगा समाधान।

युद्ध को रोको हमेशा,

न बनाओ नये श्मशान।।


बुद्ध ने पथ दिखलाया,

त्याग करना, धैर्य धरना।

पीर के समन्दर से लड़ना,

मुश्किलों से नहीं डरना।।


बुद्ध ने ज्ञान ये फैलाया,

जीवों पर दया करना

स्वयं से आगे बढ़कर,

सभी से प्रेम तुम करना।।


रचयिता

ज्योति सागर,

सहायक अध्यापिका,

उच्च प्राथमिक विद्यालय सिसाना,

विकास खण्ड-बागपत,

जनपद-बागपत।



Comments

Total Pageviews