अहिल्याबाई होलकर

भारत की वह महान वीरांगना और

मराठा साम्राज्य की प्रसिद्ध रानी

इतिहास के पन्नों पर दर्ज उनकी

वीरता और साहस की कहानी।।


31 मई 1725 को अहमदनगर महाराष्ट्र 

में जन्मी अहिल्याबाई होलकर

त्याग, न्याय और नारी शक्ति का प्रतीक 

मानी जाती है अहिल्याबाई होलकर।।


मल्हारराव होल्कर के पुत्र खंडेराव की 

पत्नी थीं अहिल्याबाई होलकर

अपनी उदारता और प्रजावत्सलता के लिए 

प्रसिद्ध है अहिल्याबाई होलकर।।


जनता के हित के लिए कुओं, तालाब और 

मंदिरों का निर्माण कराया आपने

सनातन संस्कृति की रक्षा में अपना 

अभूतपूर्व योगदान दिया आपने।।


13 अगस्त 1795 को महान वीरांगना ने 

दुनिया को अलविदा किया

महान वीरांगना की जयंती पर

सभी ने उनको शत-शत नमन किया।।


रचनाकार

मृदुला वर्मा,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय अमरौधा प्रथम,

विकास खण्ड-अमरौधा,

जनपद-कानपुर देहात।

Comments

Total Pageviews