विश्व अस्थमा दिवस

बढ़ता प्रदूषण, लाइफ़ स्टाइल्स,

जग से शुद्ध हवा को खा गया।

धूल, स्मोकिंग और अनुवांशिकी,

एलर्जी और अस्थमा में समा गया।।


प्रदूषण के कारण बच्चों में,

सर्वाधिक होती यह बीमारी। 

साँस लेने में दिक्कत और,

वायरल करती है यह बीमारी।।


इस रोग में साँस की नली में,

एक प्रकार की सूजन आ जाती है,

स्वशन संबंधित समस्याएँ कई,

अस्थमा के लक्षण बताती हैं।


वायु प्रदूषण होता है,

इसमें बहुत ही खतरनाक

वातावरण में नमी भी

अस्थमा करता खतरनाक।।


प्रतिवर्ष मई माह के प्रथम मंगलवार को,

विश्व अस्थमा दिवस मनाया जाता है

रोग के लक्षण, कारण और बचाव को,

जनता में जागरूकता लाया जाता है।। 


ग्लोबल इनिशिएटिव फॉर अस्थमा(GINA) द्वारा,

प्रतिवर्ष  अनेकांत कार्यक्रम किया जाता है। 

1998 से  पहली बार, यह अस्थमा दिवस,

विश्व में जागरूकता हेतु  मनाया जाता है।। 


रचयिता
वन्दना यादव "गज़ल"
अभिनव प्रा० वि० चन्दवक,
विकास खण्ड-डोभी, 
जनपद-जौनपुर।

Comments

Total Pageviews