लाल किला स्थापना दिवस

 भारत पर 200 वर्षों तक,

 मुगलों का रहा अख्तियार।

 13 मई 1648 को दिल्ली में,

 लाल किला बनकर हुआ तैयार।।


मुगलों के शासन काल में,

कला कौशल को पहचान मिली।

ऐतिहासिक भवनों का निर्माण हुआ

 विश्व में भारत कला को मान मिली।।


विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक,

स्मारक है लाल किला।

दिल्ली में यमुना के तट पर,

स्थित है लाल किला लाल।।


 लाल पत्थर से बने होने के कारण,

 इसे कहते हम सब लाल किला।

 लाल किला में अनेक हैं भव्य इमारतें,

 'दीवाने आम', 'दीवाने खास'  को 

सबसे भव्य दर्शनीय जगह हैं कहते।।


 वर्ष 2007 में यूनेस्को ने लाल किले को,

 "वैश्विक धरोहर स्थल" घोषित किया।

 प्रतिवर्ष भारत  के प्रधानमंत्रियों ने यहाँ से,

 गणतंत्र व स्वतंत्रता दिवस पर संबोधित किया।।


रचयिता
वन्दना यादव "गज़ल"
अभिनव प्रा० वि० चन्दवक,
विकास खण्ड-डोभी, 
जनपद-जौनपुर।

Comments

Total Pageviews