महान बेटी बछेंद्री पाल

आज का दिन है 24 मई,

यह दिन बड़ा है खास।

एक वीर बेटी जन्मी थी इस दिन,

एवरेस्ट पर करके चढ़ाई जिसने छुआ आकाश।।


माता-पिता हैं हंसा देवी और किसन पाल,

इनके ही घर जन्मी थीं वो भारत माँ की लाल।

24 मई 1984 को उत्तरकाशी में लिया जन्म,

पाये सम्मान अर्जुन पुरस्कार, पद्मश्री और पद्मभूषण।।


हिमालय पर्वत की वह बेटी कहलाईं,

 23 मई सन् 1984 को पूरी की चढ़ाई।

1 बजकर 7 मिनट पर इस कारनामे को दिया अंजाम,

मिला एवरेस्ट छूने वाली प्रथम भारतीय महिला का सम्मान।।


इस बेटी ने बढ़ाई भारत माँ की शान,

और दी नारी जाति को नई पहचान।

गौरव के पल दिये देश को,

उतार फेंककर नारी बेचारी के वेश को।।


रचयिता 

ब्रजेश सिंह,

सहायक  अध्यापक, 

प्राथमिक विद्यालय बीठना, 

विकास खण्ड-लोधा,

जनपद-अलीगढ़।



Comments

Total Pageviews