मेजर होशियार सिंह दहिया

देश की सेवा को जिसने

अपना सम्पूर्ण जीवन लगाया

भारत माँ का वह बेटा

होशियार सिंह दहिया कहलाया।।


5 मई 1937 को हरियाणा के

सिसाणा गाँव में जन्म पाया

हिन्दू जाट परिवार हीरा सिंह के

परिवार ने पुत्र जन्म उत्सव मनाया।।


प्रारम्भिक शिक्षा पूरी करके सेना में

अपनी कुशलता से सम्मिलित हुए आप

भारत का युद्ध 1965 और 1971 में

सेना का कुशल नेतृत्व करते रहे आप।।


विशिष्ट बहादुरी, अतुलनीय लड़ाई 

भावना और नेतृत्व को प्रदर्शित किया

भारत सरकार ने मेजर होशियार सिंह को 

परमवीर चक्र से सम्मानित किया।।


वर्ष 1996 को सेवानिवृत्त हुए 

मेजर होशियार सिंह दहिया

वर्ष 1998 को दुनिया छोड़कर चले गए 

मेजर होशियार सिंह।।


रचनाकार

मृदुला वर्मा,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय अमरौधा प्रथम,

विकास खण्ड-अमरौधा,

जनपद-कानपुर देहात।

Comments

Total Pageviews