अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस

22 मई का दिन है जैव विविधता दिवस के नाम,

साल 1993 में पहली बार दिवस मनाया गया।

जैव विविधता के प्रति फैले लोगों में जागरूकता,

"We're part of the solution for nature" थीम बताया गया।।


कमी हुई जब कोरोना काल में ऑक्सीजन की,

तब लोगों का ध्यान पर्यावरण संरक्षण पर गया।

1992 में ब्राजील में "पृथ्वी सम्मेलन" हुआ आयोजित,

हो पर्यावरण संरक्षण इस बात पर जोर दिया गया।।


ग्लोबल वार्मिंग के कारण है बदल गया पर्यावरण,

है संभावना 25 फ़ीसदी प्रजातियाँ होंगी लुप्त इस कारण।

जैव विविधता का अर्थ है जीव जंतुओं का अस्तित्व रहे बना,

हर नागरिक का है कर्तव्य पर्यावरण को बचाए रखना।।


रचयिता

शालिनी,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय बनी, 

विकास खण्ड-अलीगंज,

जनपद-एटा।

Comments

Total Pageviews