ईद का त्योहार

हम सबको है प्यारा बहुत

यह पावन ईद का त्योहार

सबके जीवन में खुशियाँ लाता है

यह ईद का त्योहार।।


मन के सारे बैर मिटाता है

यह ईद का त्योहार

सारे बिछड़ों को मिलाता है

यह ईद का त्योहार।।


आपस के सारे द्वेष मिटाकर

प्रेम भाव जगाता है ईद का त्योहार

मीठी सेवई की खुशबू से हर

घर महकाता है ईद का त्योहार।।


एकता और भाईचारे का प्रतीक

यह पावन ईद का त्योहार।

हमारे देश की एकता को बढ़ाता है 

यह पावन ईद का त्योहार।।


रचनाकार

मृदुला वर्मा,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय अमरौधा प्रथम,

विकास खण्ड-अमरौधा,

जनपद-कानपुर देहात।

Comments

Total Pageviews