शब्दार्थ

कक्षा-5,
विषय- संस्कृत पीयूषम्
पाठ-2 (शब्दार्थ काव्य रूप में)

गृहम् से घर, कारयानम् से कार,
पुस्तकम् से जानो पुस्तक को।
छत्रम् से छाता, व्यजनम् से पंखा,
कदलीफलम् से केला को।
पत्रम् से पत्ता, नाणकम् से सिक्का,
युतकम् से जानो कमीज को।
दीपकम् से दीपक, कंकतम् से कंघा,
क्रीडनकम् से खिलौना को।
विमानम् से वायुयान, फलम् से फल,
दाडिमम् से जानो अनार को।
         
रचयिता
अरविन्द कुमार सिंह,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय धवकलगंज, 
विकास खण्ड-बड़ागाँव,
जनपद-वाराणसी।

Comments

Post a Comment

Total Pageviews