अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेषांक,102,प्रीति मिश्रा ,प्रतापगढ़

*👩🏻‍🏫अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेषांक*

*मिशन शिक्षण संवाद परिवार की बहनों की संघर्ष और सफ़लता की कहानी*

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2357457267865190&id=1598220847122173

*👩‍👩‍👧‍👧महिला सशक्तीकरण- 102*
(दिनाँक- 13 जून 2019)
नाम-डॉ प्रीति मिश्रा
पद-प्रधानाध्यापक
विद्यालय-अंग्रेजी माध्यम माडल प्रा वि पिपरीखालसा, वि. क्षे.- बाबाबेलखरनाथ धाम, जिला - प्रतापगढ़

*सफलता एवं संघर्ष की कहानी :-*
👉

मैं डॉ प्रीति मिश्रा अंग्रेजी माध्यम माडल प्रा वि पिपरीखालसा, वि. क्षे.- बाबाबेलखरनाथ धाम, जिला - प्रतापगढ़ में दिनांक -१८/११/२०१४ से प्रधानाध्यापिका के पद पर कार्यरत हूँ। मेरी प्रथम नियुक्ति प्रा वि नयनसण्ड, धर्मापुर, जौनपुर में हुई थी।
मेरे कार्यों से प्रभावित होकर मेरे विद्यालय को आदर्श  विद्यालय किया गया  और २०१८ में  अंग्रेजी माध्यम किया गया।
मेरे द्वारा किए गए कार्य -
१) समय सारणी द्वारा कक्षा शिक्षण का संचालन प्रारंभ किया गया।
२) ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक, प्रार्थना सभा  का प्रारंभ किया गया।
३) १४ नवंबर २०१८ से विद्यालय में स्मार्ट क्लास  शुरू किया गया।
४) २०१८ में  प्रधान के सहयोग से विद्यालय में  समरसेबिल लगवाया गया।
५) विद्यालय स्तर पर छात्र –छात्राओं के बीच क्विज,  भाषण, सा० ज्ञान,  चित्रकला,  रंगोली आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन व पुरस्कार वितरण |
६) वार्षिकोत्सव,  प्रवशोत्सव , समस्त दिवसौं , समस्त पर्वो , त्योहारों , जयंतियों ,विदाई समारोह का आयोजन ।
७)  स्वयं के  प्रयासों द्वारा बाल पुस्तकालय  का निर्माण |
८) खुद के स्तर से खेल में  रूचि बढ़ाने के लिए बैडमिंटन,  फुटबॉल आदि की व्यवस्था |
९)कक्षा शिक्षण - कक्षा शिक्षण टी एल एम का प्रयोग किया जाता है ।
१०) अलग अलग सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न नृत्य, नाटक आयोजित करना।
११) प्रत्येक शनिवार को क्राफ्ट द्वारा बच्चों को अलग अलग चीज़े  सिखाना।
१२) बैस्ट आउट ऑफ वेस्ट के अन्तर्गत पुरानी बेकार सामग्री से सुन्दर वस्तुओं का निर्माण
१३) बच्चों के साथ मिलकर विभिन्न विषयों की समझ हेतु विभिन्न चार्ट, मॉडल  आदि का निर्माण |
१४) छात्र- छात्राओं की ब्लॉक स्तर/जनपद स्तर पर  विभिन्न शैक्षिक प्रतियोगिताओं की तैयारी करवाना |
१५)  स्वच्छता पखवाड़ा, पॉलीथीन बंद पखवाड़ा, बाल दिवस पखवाड़ा आदि का आयोजन |
१६) प्रत्येक वर्ष  बाल संसद चुनाव व गठन जिसमें  विभिन्न समितियों
विद्यालय स्तर पर प्रथम ,द्धितीय ,तृतीय आने वाले तथा नियमित विद्यालय आने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया जाता है ।
१७) प्रतापगढ़ महोत्सव, दीन दयाल जन्मशती समारोह में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा सभी बच्चों और अध्यापकों को पुरस्कृत किया गया।
१८) ब्लाक स्तर पर लगातार दो वर्षों से सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्राथमिक स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया।
१९) खेल प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान एवं प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया।
२०) २०१३ में  शिक्षक दिवस पर SDM द्वारा जनपद व अपने ब्लाक की First Best Teacher  Award  से सम्मानित किया गया।
२१)२०१७ दिसंबर मैं नवाचार में चयनित होकर प्रयागराज में प्रमाण पत्र प्राप्त किया।
२२) "बेटियाँ भारत का भविष्य हैं " विषय  के प्रति माताओं को जागरूक करने का प्रयास निरंतर किया जा रहा है।

_✏संकलन_
*📝टीम मिशन शिक्षण संवाद।*

Comments

Post a Comment

Total Pageviews